सलमान और प्रभास के साथ फिल्म करने पर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी..
रोहित शेट्टी ने कहा है कि वो सलमान खान और प्रभास के साथ फिलहाल कोई फिल्म नहीं कर रहे हैं।
पिछले कुछ दिनों से लगातार खबर आ रही थी कि रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म के लिए सलमान खान और प्रभास को साथ में साइन करने वाले हैं। दोनों के फैन्स काफी खुश भी हुए कि एक शानदार फिल्म उन्हें देखने को मिलेगी। जाहिर है अगर दो सुपरस्टार एक साथ साथ आएंगे वो भी रोहित शेट्टी जैसे डायरेक्टर के साथ तो खुशी तो होगी।
लेकिन फैन्स की ये खुशी जल्द ही खत्म भी होने वाली है। दरअसल जब रोहित शेट्टी से इस बारे में बात की गई तो उन्होने कहा कि "मुझे वाकई नहीं पता कि ऐसे ऐसे अफवाह कहां से आ रहे हैं और कौन फैला रहा है।" रोहित शेट्टी ने ये बातें इंटरटेनमेंट पोर्ट पिंकविला से की।

इसके साथ ही इस बात पर जरूर पूर्णविराम लग गया कि फिलहाल सलमान खान और प्रभास साथ में नहीं आ रहे हैं। रोहित शेट्टी फिलहाल अपनी अगली फिल्म गोलमाल अगेन में पूरी तरह व्यस्त हैं। पूरी टीम जल्द ही शूटिंग के लिए ऊंटी रवाना होगी।
वहीं दूसरी ओर रोहित शेट्टी फियर फैक्टर की भी शूटिंग में व्यस्त हैं तो दूसरी ओर सलमान खान अपनी अगली आने वाली फिल्म ट्यूबलाइट के प्रमोशन में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications












