सिंघम 2 करीना के नाम- रोहित शेट्टी!

करीना कपूर बॉलीवुड में कई लोगों की बहुत चहेती हैं। बेबो यानी करीना कपूर शाहरुख खान से लेकर सलमान खान और आमिर खान तक की करीबी दोस्त हैं और इसके अलावा बॉलीवुड के टॉप के निर्देशकों के लिए उनकी फिल्मों की पहली पसंद भी। करीना का बॉलीवुड करियर भले ही आजकल कुछ खास नहीं चल रहा हो और उनकी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉंस ना मिल रहा हो लेकिन इसके बावजूद कुछ निर्देशक आज भी अपनी फिल्म के लिए करीना को ही लेना चाहते हैं और इसके लिए वो अपनी फिल्म की स्क्रिप्ट तक में बदलाव करने से पीछे नहीं हटते। खबर है रोहित शेट्टी ने भी अपनी फिल्म सिंघम 2 में करीना को लेने के लिए फिल्म की स्क्रिप्ट ही बदल दी।

हुआ कुछ यूं कि कुछ ही समय पहले जब करीना कपूर और रोहित शेट्टी मिले तो करीना ने कहा कि वो रोहित और अजय को बहुत मिस कर रही हैं और साथ में काम करना चाहती हैं। रोहित जो कि अपनी हिट फिल्म सिंघम का सीक्वल बनाने की तैयारी में थे उन्होंने जब ये सुना तो अपनी फिल्म सिंघम 2 के लिए उन्होंने करीना को ऑफर दिया। और करीना ने भी तुरंत ही हां कर दी। करीना के फिल्म में आ जाने के बाद रोहित शेट्टी को फिल्म की कहानी में भी कुछ बदलाव करने पड़े। क्योंकि करीना कपूर तब तक फिल्म नहीं करतीं जब तक उनके किरदार में कुछ दम ना हो। अजय देवगन के साथ करीना कपूर पहले भी कुछ फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं और उन दोनों की जोड़ी दर्शकों को भी काफी भाती है।

रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल में भी करीना और अजय की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धूम मचाई थी और अब एक बार फिर से रोहित शेट्टी करीना कपूर और अजय को लेकर सिंघम 2 में आ रहे हैं। उम्मीद है कि इस बार भी करीना और अजय की जोड़ी रोहित के लिए लकी साबित होगी। वैसे भी रोहित शेट्टी का नाम ही फिल्म के साथ जुड़ जाने से फिल्म को 100 करोड़ ही माना जाता है। ऐसे में सिंघम 2 को लेकर करीना और अजय को भी काफी उम्मीदें हैं क्योंकि इन दोनों के करियर में आजकल कुछ ठहराव सा आ गया है। ऐसे में रोहित शेट्टी की फिल्म इन दोनों के करियर को कुछ स्पीड दे सकती है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X