..................... Rohit Shetty challenge to Ajay Devgn for a Stunt at Into The Wild with Bear Grylls show! 'इनटू द वाइल्ड' के लिए रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को दिया चैलेंज - Hindi Filmibeat

'इनटू द वाइल्ड' के लिए रोहित शेट्टी ने अजय देवगन को दिया चैलेंज, कर दी ऐसे स्टंट की मांग!

सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में खबरों में आए थे और पता चला था कि वो बियर ग्रिल्स के साथ इनटू द वाइल्ड शो का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि शो की शूटिंग हो चुकी है और ये 22 अक्टूबर को सामने आने वाला है। अजय देवगन को लेकर मशहूर है कि वो काफी समय से फिल्मों में स्टंट करते रहे हैं तो निश्चित ही उनका यहां पर देखना शानदार होगा। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि काफी पसंद किया जा रहा है।

पता चला है कि इस शो के लेकर अजय देवगन को काफी चैलेंज दिए जा रहे हैं। बता दें कि ये शो पूरी तरह से चैलेंजेस से भरा हुआ होता है और अजय देवगन को इसकी आदत है।

ajay devgn, rohit shetty, अजय देवगन, रोहित शेट्टी

अब सिंघम के निर्देशक रोहित शेट्टी ने भी अजय देवगन के लिए एक चैलेंज रखा है। रोहित शेट्टी का मानना है कि अजय देवगन को इस शो में देखना उनके लिए वैसा ही है जैसा वो फिल्मों में उनको देखते थे।

रोहित शेट्टी ने लिखा

रोहित शेट्टी ने लिखा

रोहित शेट्टी ने लिखा... "ये ठीक नहीं किया बॉस आपने। मेरे को छोड के आप बियर के साथ चले गए! हुह? अब लोगो ने इतना सारा स्टंट करते हुए आपको देखा है इतने सालों से और वो भी उस जमाने से जब स्पेशल इफेक्ट नहीं था। एक चैलेंज दूं?

आगे लिखा रोहित ने

आगे लिखा रोहित ने

कोई ऐसी चीज बनाना जिससे आप और बेयर इस आइलैंड से निकल सको। लेकिन हां, अपनी फिल्मों की तरह ये भी एक ब्लॉकबस्टर स्टंट होना चाहिए। तो, ऑल द बेस्ट।"

बेसब्री से इंतजार

बेसब्री से इंतजार

रोहित शेट्टी का ये चैलेंज काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस भी इसका काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन को पहले सिंघम फिर सिंबा और अब सूर्यवंशी में देखा जाने वाला है। अजय देवगन रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी में एक स्पेशल रोल प्ले करने वाले हैं जो कि सिंघम का ही होगा।

सिंघम

सिंघम

इसके पहले सिंबा में भी वो सिंघम बनकर सामने आए थे। अजय देवगन के पहले इस शो का हिस्सा कई सितारे बन चुके हैं। इसमें रजनीकांत, अक्षय कुमार और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी शामिल हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

बेयर ग्रिल्स काफी समय से शो करते रहे हैं और उनको बताया है कि किस तरह से जंगल में जीवन यापन किया जाता है। वर्कफ्रंट पर अजय देवगन मैदान फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं और इस फिल्म में वो फुटबॉल खेलते हुए नजर आने वाले हैँ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X