..................... Rohit Shetty brings biggest starcast for Singham Again- Ajay Devgn, Akshay Kumar with 4 other stars - Hindi Filmibeat

Singham Again: अजय देवगन, अक्षय कुमार के साथ 4 और सुपरस्टार्स ला रहे हैं रोहित शेट्टी, जल्द होगी शूटिंग शुरु!

By Filmibeat Desk
Rohit Shetty brings biggest starcast for Singham Again

Singham Again Starcast: रोहित शेट्टी और अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रोहित शेट्टी एक साथ 6 सितारों को साथ रहे हैं और कोई शक नहीं कि ये आज तक की सबसे धमाकेदार स्टारकास्ट होगी।

सिंघम अगेन को लेकर फैंस के बीच शुरुआत से ही काफी उत्साह है। ये रोहित शेट्टी के कॉप फ्रैंचाइजी की सुपरहिट कड़ी है। 'सिंघम' और 'सिंघम रिटर्न्स' की सफलता के बाद, इस फिल्म को अभी से फैंस द्वारा ब्लॉकबस्टर का स्टेसस दे दिया गया है।

सिंघम अगेन की स्टारकास्ट

स्टाराकास्ट की बात करें तो, इस फिल्म में जहां अजय देवगन मुख्य भूमिका में होंगे। वहीं, रोहित शेट्टी अहम रोल्स में अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण और जैकी श्रॉफ को भी शामिल कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के लोकप्रिय कॉप यूनिवर्स की पहली महिला पुलिस अधिकारी के रोल में नजर आएंगी। हालांकि फिल्म में उनका कैमियो होगा।

एक्सटेंडेड कैमियो में अक्षय- रणवीर

बता दें, जैसे सिंबा में अजय देवगन ने सिंघम बनकर कैमियो किया, सूर्यवंशी में अजय और रणवीर सिंह ने सिंघम और सिंबा बनाकर कैमियो किया था.. ठीक वैसे ही अजय की सिंघम अगेन में अक्षय कुमार और रणवीर एक्सटेंडेड कैमियो करेंगे। जबकि जैकी श्रॉफ विलेन के रोल में नजर आएंगे। और करीना होगी सिंघम की पत्नी।

शूटिंग और रिलीज डेट

पिंकविला के रिपोर्ट की मानें तो, सिंघम अगेन इस साल अगस्त तक फ्लोर पर आ जाएगी। जबकि स्वतंत्रता दिवस 2024 वीकेंड पर फिल्म रिलीज होगी। रोहित रियल लोकेशंस पर बड़े पैमाने पर एक्शन सीन्स को शूट करने की प्लानिंग बना रहे हैं। वो इसे अपनी अब तक की सबसे बड़ी फिल्म के तौर पर सामने लाना चाहते हैं।

सिंघम 3 को लेकर रोहित शेट्टी ने कहा, यह फिल्म लार्जर देन लाइफ होगी और इसमें कम से कम एक और साल लगेगा। हमारी पूरी टीम इस पर कड़ी मेहनत कर रही है। इसके बाद ही हम दूसरी फिल्म के बारे में सोचेंगे.."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X