..................... रोहित शेट्टी ने सर्कस की शूटिंग के लिए पूरा महबूब स्टूडियो किया बुक | Rohit Shetty books entire Mehboob studio for Cirkus shoot - Hindi Filmibeat

रोहित शेट्टी की सर्कस - पूरा स्टूडियो हुआ बुक, यूं शुरू होगी शूटिंग, जानिए डीटेल्स

रोहित शेट्टी अपनी अगली फिल्म सर्कस की शूटिंग जल्दी ही शुरू करने वाले हैं और खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग के लिए रोहित शेट्टी ने महबूब स्टूडियो के तीनों फ्लोर बुक कर लिए हैं। और जल्दी ही फिल्म पर काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल फिल्म का सेट बनना शुरू हो चुका है।

वहीं अगर रोहित शेट्टी की पसंदीदा लोकेशन को याद किया जाए तो फिल्म की कुछ शूटिंग गोवा, रामोजी फिल्म सिटी, हैदराबाद और ऊटी में भी होनी है। लेकिन शुरूआत होगी मुंबई से।

rohit-shetty-books-entire-mehboob-studio-for-cirkus-shoot

सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स से प्रेरित है और इसे हिंदी फिल्म अंगूर का रीमेक माना जा रहा है। अंगूर, गुलज़ार साहब ने डायरेक्ट की थी और फिल्म में संजीव कुमार और देवेन वर्मा मुख्य भूमिकाओं में थे।

फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X