Rohit Shetty अपने जन्मदिन पर पहुंचे पुलिस स्टेशन, जानें क्यों निर्देशक को मिला खास न्योता

rohit shetty

Rohit Shetty Birthday: रोहित शेट्टी बड़े पर्दे पर लार्जर देन लाइफ पुलिस वालों की कहानियां सुनाने के लिए जाने जाते हैं और असल जिंदगी में भी वह पुलिसकर्मियों के लिए अपना काम कर रहे हैं। फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने मुंबई स्थित जुहू में एक नए पुलिस स्टेशन का उद्घाटन किया है। इस अवसर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को धन्यवाद दिया जिन्होंने पुलिस स्टेशन के निर्माण में अपना योगदान दिया है।

इस दौरान रोहित शेट्टी मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फणसाळकर भी उनके साथ नजर आए। खाकी पैंट और हरे रंग की ओवर साइज्ड शर्ट में रोहित शेट्टी उद्घाटन से पहले की विधियों को भी करते नजर आए। निर्देशक ने मुंबई पुलिस के सम्मान के निशान के रूप में पुलिस स्टेशन बनाने में योगदान दिया है।

खास बात यह है कि रोहित शेट्टी का अगला प्रोजेक्ट भी पुलिस पर आधारित है। वो एक्शन पैक सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स पर काम कर रहे हैं। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में नजर आएंगे। जनवरी में सीरीज की शूटिंग के दौरान रोहित शेट्टी चोटिल भी हो गए थे लेकिन उन्होंने तुरंत सेट पर वापसी की।

अपने निर्देशक की तारीफ करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था- एक सच्चा मेंटॉर उदाहरण के साथ नेतृत्व करता है। हम सभी रोहित सर के एक्शन के प्रति प्यार और स्टंट के लिए उनके जुनून के बारे में जानते हैं। पिछली रात एक कार स्टंट खुद करने के दौरान वो दुर्घटनाग्रस्त हो गए। एक छोटी सी सर्जरी के बाद वो 12 घंटों के भीतर पर सेट पर वापस आ गए। आप सभी के लिए प्रेरणा है। प्यार और सम्मान।'

रोहित शेट्टी अपनी कॉप फ्रेंचाइजी 'सिंघम' के लिए जल्द ही अजय देवगन के साथ काम करेंगे। 'सिंघम 3' दीवाली 2023 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं, रोहित शेट्टी की पिछली फिल्म 'सर्कस' थी जो सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X