रोहित शेट्टी की अंगूर रीमेक: रणवीर सिंह In, शाहरूख खान Out

काफी दिनों से खबर थी कि रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी की अगली कॉमेडी फिल्म के हीरो होंगे। अब खबर है कि रोहित शेट्टी मशहूर कॉमेडी फिल्म अंगूर का रीमेक करने जा रहे हैं और इस रीमेक फिल्म के हीरो होंगे रणवीर सिंह।

रणवीर सिंह, संजीव कुमार के रोल में दिखाई देंगे। वहीं देवेन वर्मा के रोल के लिए अभी कास्टिंग बाकी है। दिलचस्प है कि रोहित शेट्टी 2015 में ही शाहरूख खान के साथ ये फिल्म बनाने वाले थे। लेकिन फिर बात नहीं बन पाई और प्रोजेक्ट ठप पड़ गया।

rohit-shetty-and-ranveer-singh-to-reunite-for-angoor-remake

अब लॉकडाउन में रोहित शेट्टी ने इस फिल्म पर काम किया है और इसकी स्क्रिप्ट लगभग तैयार है। गौरतलब है कि रोहित शेट्टी इससे पहले अमोल पालेकर की फिल्म गोलमाल को बोल बच्चन में रीमेक कर चुके हैं।

ऐसे में देखना होगा कि अंगूर को वो मॉडर्न ज़माने में किस तरह दर्शकों के सामने रखते हैं। वैसे भी रोहित शेट्टी को दर्शकों की नब्ज़ पकड़ना आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X