Cirkus Trailer Troll- इस वजह से ट्रोल हो रहा है सर्कस का ट्रेलर, निशाने पर रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी

Cirkus Trailer Troll- रोहित शेट्टी की फिल्म का सभी को काफी बेसब्री से इंतजार रहता है और कुछ समय से उनकी फिल्म सर्कस को लेकर चर्चा थी। इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता रणवीर सिंह नजर आने वाले हैं। बीते दिन इस फिल्म का शानदार ट्रेलर हुआ रिलीज तो सोशल मीडिया पर धमाका हो गया। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो रोहित शेट्टी को बिल्कुल पसंद नहीं आएगी। दरअसल ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि उनकी फिल्म को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने खराब बताते हुए ट्रोल किया है।
जी हां सर्कस का ट्रेलर जैसे ही सामने आया वो कई लोगों को रास नहीं आया। ट्रेलर में कई कामियां निकले हुए लोग इसको ट्रोल कर रहे हैं। लोगो का कहना है कि इस फिल्म के वीएफएक्स और एक्टिंग और भी अच्छी हो सकती है।
ट्रेलर देख लोगो का कहना है कि रणवीर सिंह सहित सभी स्टार्स इस फिल्म में ओवरएक्टिंग कर रहे हैं। वीएफएक्स इतने खराब हैं कि ये रोहित शेट्टी की फिल्म को शोभा नहीं देते हैं। फिलहाल आप पढ़िए यूजर्स ने क्या लिखा है..

वीएफएक्स पूरी तरह से बकवास लग रहे हैं
एक यूजर ने लिखा, ''ये पहली बार जब लोगों ने रोहित शेट्टी की फिल्म निगेटिव रिव्यू दिए हैं। इस फिल्म को लोगों ने नकार दिया है। फिल्म के ग्रीन वीएफएक्स पूरी तरह से बकवास लग रहे हैं।''

कॉमेडी कहा है?
कुछ यूजर्स इस फिल्म को लेकर मीम्स भी साझा कर रहे हैंं। एक मीम में यूजर ने पूछा है, इस पूरी फिल्म में कॉमेडी कहा है? इसके अलावा भी लोग कई तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

ओवरएक्टिंग
एक यूजर ने रणवीर सिंह की कुछ तस्वीरें ट्रेलर से साझा करते हुए लिखा है, ये रणवीर सिंह की ओवरएक्टिंग वाली फिल्म है। सभी सितारों पर इसका आरोप लग रहा है।

रंगो का इस्तेमाल
इसके अलावा लोगों का कहना है कि फिल्म में जितने रंगो का इस्तेमाल किया गया है वो अच्छा नहीं लग रहा है। कुछ सीन्स को साझा किया गया है, इसमें कई कलर नजर आ रहे हैं।

हिट की गारंटी
हालांकि रोहित शेट्टी या रणवीर सिंह की तरफ से इसको लेकर किसी तरह का रिएक्शन सामने नहीं आया है। रोहित शेट्टी को हिट की गारंटी माना जाता है। उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











