Cirkus Trailer: रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ला रहे हैं साल की सबसे बड़ी फिल्म का सबसे बड़ा ट्रेलर, डीटेल्स

Cirkus Trailer: रणवीर सिंह [Ranveer Singh] स्टारर रोहित शेट्टी [Rohit Shetty] की फिल्म सर्कस बनकर तैयार है और अब साल का आखिरी धमाका कही जा रही ये फिल्म, साल की सबसे बड़ी फिल्म भी कही जा रही है। इसलिए फिल्म की रिलीज़ से पहले इसके प्रमोशन की तैयारी भी ज़बरदस्त तरीके से की जा रही है। सर्कस का प्रमोशन शुरू होगा फिल्म के ज़बरदस्त ट्रेलर के साथ।
रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह की इस रोहित शेट्टी फिल्म का ट्रेलर, 1 - 3 दिसंबर के बीच में लॉन्च किए जाने का प्लान है। इस ट्रेलर को साल का सबसे भव्य और सबसे बड़ा ट्रेलर कहा जा रहा है। माना जा रहा है कि इस ट्रेलर को देखकर ही लोग सिनेमाघरों में वापस लौटने को उतावले हो जाएंगे और रोहित शेट्टी का जादू काम करेगा।
सर्कस के प्रमोशन प्लान के अनुसार, ट्रेलर लॉन्च के बाद फिल्म से दो बड़े गाने रिलीज़ किए जाएंगे। हालांकि, इनमें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का सरप्राइज़ आईटम सॉन्ग नहीं होगा। उसे रोहित शेट्टी फिल्म के लिए बचाकर रखना चाहते हैं लेकिन उसकी झलक का इस्तेमाल ज़रूर ट्रेलर में कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











