अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी का 'जय- वीरू' मोमेंट आया सामने, 'सूर्यवंशी' के धमाकेदार एक्शन की तैयारी!
सुपस्टार अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी काफी जल्दी बड़े पर्दे पर धमाका करने वाली है और फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। बता दें कि इस फिल्म को रोहित शेट्टी ने निर्देशित किया है और इस वक्त वो भी फिल्म की प्रमोशन में काफी ज्यादा बिजी हैँ। लेकिन इस वक्त अक्षय कुमार और रोहित शेट्टी की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दोनों बाइक पर नजर आ रहे हैँ। इन दोनों का ये जय-वीरू मोमेंट काफी पसंद किया जा रहा है।
इस तस्वीर में आप देखेंगे कि रोहित शेट्टी बाइक चला रहे हैं और अक्षय कुमार उनके पीछे खड़े हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर को साझा किया है और लिखा है.. ''जय- वीरू मोमेंट, जब रोहित शेट्टी ने कार उड़ाने से ब्रेक लिया था।

लेकिन धमाकेदार एक्शन के लिए सूर्यवंशी को 5 नवंबर को सिनेमाघरों में जरूर देखें।'' अक्षय कुमार का ये पोस्ट और तस्वीर काफी चर्चा में है। फैंस इसपर लगातार रिएक्ट कर रहे हैं..

बिग बॉस में नजर आए थे
हाल ही में रोहित शेट्टी और कैटरीना कैफ सलमान खान के शो बिग बॉस में नजर आए थे और फिल्म का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान अक्षय कुमार नजर नहीं आए थे। इसके अलावा दोनों रणवीर सिंह के शो पर भी पहुंचे थे।

शूटिंग में काफी बिजी हैं
ऐसी खबरें आईं थीं कि अक्षय कुमार अपनी फिल्मों की शूटिंग में काफी बिजी हैं लेकिन काफी जल्दी वो केबीसी वाले एपिसोड में दिखेंगे। अक्षय कुमार के पास फिलहाल फिल्मों की भरमार है। उनके पास इस समय कई प्रोजेक्ट्स हैं जिनमें से सात फिल्में अनाउंस हो चुकी हैं और रिलीज़ को तैयार हैं या जल्दी से जल्दी पूरी हो रही हैं।

अनाउंस की जा चुकी है
हाल ही में अक्षय कुमार बच्चन पांडे, अतरंगी रे, सूर्यवंशी, रक्षाबंधन, राम सेतु और पृथ्वीराज की रिलीज़ डेट भी अनाउंस की जा चुकी है।

बेसब्री से इंतजार
इसके अलावा कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने गोरखा का ऐलान किया था जिसके लिए फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर हे हैं। अक्षय कुमार इस फिल्म में एक गोरखा सिपाही की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैँ।

फिल्म रिलीज होती है
उनके पास एक साथ हमेशा कई प्रोजेक्ट होते हैं और इसी वजह से लगभग हर दूसरे महीने उनकी एक फिल्म रिलीज होती है।


Click it and Unblock the Notifications