सूर्यवंशी धमाका - 24 घंटा थियेटर में डटे रहेंगे अक्षय कुमार, बॉक्स ऑफिस पर सुनामी कमाई
अक्षय कुमार - कैटरीना कैफ स्टारर रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी 24 मार्च को रिलीज़ हो रही है और ये फिल्म मुंबई के 24 घंटा चलने वाले शहर की छवि का साथ देने जा रही है। दरअसल, फिल्म 24 घंटा थियेटर में लगी रहेगी।
इसका मतलब है कि आप अक्षय कुमार की ये फिल्म जब जी चाहे, तब देख सकते हैं। इस कदम के साथ फिल्म हाल ही में आदित्य ठाकरे के एलान - 24 घंटे चलने वाला शहर मुंबई, का साथ देगी।

सूर्यवंशी का इंतज़ार फैन्स बेसब्री से कर रहे हैं। अब अगर फिल्म के शो 24 घंटे चलेंगे, तो ज़ाहिर सी बात है कि इसका असर फिल्म के कलेक्शन पर भी पड़ेगा और अक्षय कुमार बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आएंगे।
रोहित शेट्टी का ये मास्टरप्लान उन्हें एक और ब्लॉकबस्टर देगा ये तय है। वैसे भी रोहित शेट्टी, बॉक्स ऑफिस के सबसे सफल डायरेक्टर माने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











