Breaking Buzz: अक्षय कुमार - रोहित शेट्टी की अगली फिल्म - एक्शन हीरो बीजू रीमेक, धमाकेदार डीटेल्स
रणवीर सिंह की सिंबा में अक्षय कुमार के कैमियो की खबर सुनकर फैन्स काफी ज़्यादा उत्साहित हैं। अब इस कैमियो से जुड़ी और डीटेल्स बाहर आ चुकी है। रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार मलयालम की सुपरहिट फिल्म एक्शन हीरो बीजू का रीमेक करने जा रहे हैं और इस फिल्म से अक्षय के किरदार की पहली झलक सिंबा में मिलेगी।
एक्शन हीरो बीजू एक मलयालम कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल थी। इस हल्की फुल्की फिल्म में अक्षय कुमार पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर वीर सूर्यवंशी की भूमिका में दिखाई देंगे। सिंबा में अजय देवगन का सिंघम कैमियो पहले से ही है। इसलिए रणवीर सिंह की फिल्म तो ब्लॉकबस्टर है।

बात करें रोहित शेट्टी और अक्षय कुमार की एक्शन हीरो बीजू रीमेक की तो फिल्म पूरी तरह से रीमेक नहीं होगी बल्कि फिल्म में रोहित शेट्टी अपना ट्रेडमार्क मसाला डालेंगे। वहीं अक्षय कुमार काफी समय से एक कॉमे़डी फिल्म करना चाह रहे थे। इसलिए रोहित शेट्टी की ये कॉमेडी ड्रामा उनके लिए बेस्ट ऑप्शन था।


Click it and Unblock the Notifications