सूर्यवंशी को कोई भी रिलीज़ डेट मिलेगी, ईद तो बस सलमान खान की होती है - टला सलमान खान Vs अक्षय कुमार

Recommended Video

Salman Khan books EID 2019 for the release of his upcoming film Bharat |FilmiBeat

सलमान खान और आलिया भट्ट ईद 2020 पर संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह के साथ धमाका करेंगे। हालांकि ईद 2020 की बुकिंग पहले रोहित शेट्टी ने अक्षय कुमार स्टारर सूर्यवंशी के लिए की थी लेकिन इसके बावजूद, सलमान की फिल्म अनाउंस कर दी गई। अब ईद मतलब सलमान खान, ये तो सब जानते हैं।

खबर है कि रोहित शेट्टी सूर्यवंशी की रिलीज़ डेट पोस्टपोन कर इस भंयकर क्लैश को बचाना चाहते हैं और सलमान खान को ईद पर बिल्कुल साफ टिकट खिड़की देना चाहते हैं। रोहित शेट्टी का मानना है कि सूर्यवंशी को और कोई भी रिलीज़ डेट मिल जाएगी लेकिन ईद तो हमेशा ही सलमान के नाम रही है। अगर वो ईद पर नहीं आए तो उनके फैन्स निराश होंगे।

गौरतलब है कि पिछले दो साल से सलमान खान ईद पर कुछ खास धमाका नहीं कर पा रहे हैं और फैन्स निराश हो रहे हैं। पहले ट्यूबलाइट और फिर रेस 3 ने फैन्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फिर भी इस साल ईद पर फैन्स को सलमान खान - अली अब्बास ज़फर की भारत का बेसब्री से इंतज़ार है।

अब सलमान खान और संजय लीला भंसाली, ईद 2020 में भी धमाका करेेंगे। सांवरिया के बाद दोनों सालों बाद एक साथ काम करने जा रहे हैं और दर्शक अभी से इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X