..................... Rohit Shetty Ajay Devgn's Golmaal Again cast finalised - Hindi Filmibeat

#Alert: अजय देवगन - रोहित शेट्टी की 'गोलमाल अगेन' कास्ट फाइनल!

रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 4 पर काम तेज़ी से शुरू हो चुका है। फिल्म का नाम है गोलमाल अगेन। और अगर सूत्रों की मानें तो आलिया भट्ट और करीना कपूर की अटकलों के बाद, फिल्म के लिए रितेश देशमुख और श्रद्धा कपूर का नाम फाइनल कर लिया गया है।
["मैं शाहरूख खान के साथ कोई फिल्म नहीं कर रहा!"]

इसके अलावा ये भी तय हो चुका है कि फिल्म 15 अगस्त 2017 को रिलीज़ होगी। और हाल ही में फिल्म की कहानी भी सामने आई है जो उतनी ही दिलचस्प है। जहां अब तक गोलमाल सीरीज़ कन्फ्यूजन पर बनती थी, वहीं अब कि बार फिल्म होगी डार्क कॉमेडी। यानि कि अभी जो कुछ भी सोसाइटी में चल रहा है उस पर करारा सा व्यंग्य।

golmaal again cast finalised

दरअसल, गोलमाल 4 एक तमिल रीमेक होगी। फिल्म का नाम था सूधू कव्वम जिसे लोगों ने हाथों हाथ ले लिया था। उसी फिल्म के प्लॉट को थोड़ा सा ट्विस्ट कर रोहित शेट्टी गोलमाल 4 बनाने वाले हैं।

हालांकि उनकी बोल बच्चन भी ओरिजिनल गोलमाल की ही रीमेक थी। और अब रोहित शेट्टी एक और रीमेक पर हाथ आज़माने जा रहे हैं। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती है।
[#BheegiPics: इतनी सुपरहॉट अदाओं के बाद...100 करोड़ की फिल्म पक्की!]

रोहित शेट्टी के पास रीमेक की लाइन लगी हुई हैं। सुनने में आया है कि वो अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म हम का रीमेक करना चाहते हैं वहीं क्लासिक फिल्म चलती का नाम गाड़ी के रीमेक पर भी काम हो रहा हैं।

वहीं शाहरूख खान और रोहित शेट्टी मिलकर अंगूर के रीमेक पर काम करने वाले हैं, तो दूसरी तरफ राम लखन रीमेक पर कभी काम शुरू होता है तो कभी बंद।
[#Jhatka: दो सुपरस्टार्स थे फाइनल...कैंसिल हो गई ये धमाकेदार रीमेक!]

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X