गोलमाल 5 का नया टाईटल - इस नाम के साथ होगा अजय देवगन - रोहित शेट्टी का धमाका
रोहित शेट्टी और अजय देवगन अब गोलमाल सीरीज़ की अगली फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं और रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार फिल्म का नाम गोलमाल 5 नहीं बल्कि गोलमाल फाईव होगा। दरअसल, रोहित शेट्टी, अंक ज्योतिष पर बहुत भरोसा करते हैं।
यही कारण हैं कि फिल्म के नाम से अंक हटाकर शब्दों का प्रयोग किया गया है। दिलचस्प है कि फिल्म के हीरो अजय देवगन भी अंक ज्योतिष पर काफी विश्वास रखते हैं। तभी तो अजय देवगन ने अपने नाम के स्पेलिंग से A हटाकर Ajay Devgn कर लिया था।

रही बात गोलमाल फाईव की तो एक तरफ जहां फिल्म का टाइटल फाईनल हो चुका है वहीं दूसरी तरफ फिल्म पर काम भी तेज़ी से चल रहा है। रोहित का कहना है कि गोलमाल सीरीज़ बनाना उनके लिए थोड़ा आसान रहता है क्योंकि उन्हें लगता है कि अब गोलमाल उनकी नहीं बल्कि दर्शकों की फिल्म हो चुकी है। दर्शकों को पता है कि गोलमाल में क्या मिलेगा।
इसी तरह, रोहित शेट्टी को भी अपने दर्शकों की पूरी समझ है। जिस तरह दर्शकों को पता है कि रोहित उन्हें फिल्म में कौन सा मसाला कितनी मात्रा में देंगे, वहीं दूसरी तरफ, रोहित को भी पता है कि दर्शक को उनकी फिल्म से क्या और कितनी उम्मीदें हैं।


Click it and Unblock the Notifications











