Kangana Ranaut को गर्लफ्रेंड बनाने से डरे Rohit Shetty, झुककर मांगी माफी और जोड़ लिए हाथ

rohit shetty

Kangana Ranaut Rohit Shetty Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए जानी जाती है। उनसे पंगा लेने से पहले कई लोग सोचते हैं और उनमें से एक हैं रोहित शेट्टी। ये बात एक रिएलिटी शों पता चली।

रोहित और कंगना का वीडियो वायरल

कंगना रनौत का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह वीडियो साल 2018 के टीवी शो 'इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स' का है, जहां कंगना एक गेस्ट के रूप में पहुंची थीं। इस शो को करण जौहर और रोहित शेट्टी जज कर रहे थे।

कंगना को आया गुस्सा

वीडियो में देखा गया कि शो के होस्ट्स करण वाही और ऋत्विक धनजानी ने एक मजेदार शेर सुनाया, जो कंगना को बिल्कुल पसंद नहीं आया। कंगना ने तुरंत कहा- "ये कितने घटिया और वाहियात शेर हैं और आप लोग (करण और रोहित) बस चुपचाप देख रहे हैं? कैमरे के पीछे क्यों बोलना है जब सबके सामने बोला जा सकता है?"

कंगना के इस रिएक्शन से सेट पर एक पल के लिए टेंशन का माहौल बन गया। सबको लगा कि कंगना सच में गुस्से में हैं। इस पर करण वाही ने डरते हुए कहा- "नहीं-नहीं, आपके साथ मज़ाक करके मरना थोड़ी है!" लेकिन तभी कंगना जोर से हंस पड़ीं और बोलीं- "मैं तो बस मजाक कर रही थी!" इसके बाद सेट पर सभी लोग हंसने लगे और माहौल हल्का हो गया।

सेट पर करण वाही ने रोहित को दी सिचुएशन

इसी शो में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने एक बार मजाक में कहा कि वो कंगना रनौत से पंगा नहीं लेना चाहते। शूटिंग के एक एपिसोड में करण जौहर ने कुछ एक्टिंग गेम्स प्ले कराने का फैसला किया, जिसमें रोहित को एक रोमांटिक-ड्रामा सीन करने के लिए कहा गया। करण इस एक्टिंग सीन के डायरेक्टर बने और उन्होंने रोहित को सिचुएशन समझाई कि उन्हें लड़की का एक्स-बॉयफ्रेंड का रोल निभाना था, जो अब उसे फिर से अपनी जिंदगी में वापस लाना चाहता है।

कंगना से डरे रोहित

इस सीन के लिए रोहित शेट्टी को फिल्म 'दीवार' का मशहूर डायलॉग बोलना था- "आज मेरे पास बिल्डिंग है, प्रॉपर्टी है, बैंक बैलेंस है, बंगला है, गाड़ी है... तुम्हारे पास क्या है?" रोहित शुरुआत में इस एक्ट को करने के लिए तैयार हो गए और सबकुछ ठीक लग रहा था। लेकिन जैसे ही करण वाही बोलते हैं कंगना इस रोल में उनकी एक्स गर्लफ्रेंड बनेंगी, तो रोहित एकदम पीछे हट गए और हंसते हुए बोले- "ना भाई, इससे पंगा कौन लेगा!"

यही नहीं, रोहित शेट्टी कंगना के आगे झुक जाते हैं और उनके आगे हाथ जोड़ने लग जाते हैं। कंगना रनौत और करण जौहर का हंस-हंसकर बुरा हाल हो जाता है।

More from Filmibeat

Read more about: kangana ranaut rohit shetty
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X