..................... रोहित शर्मा की पत्नी को सेल्फी के लिए लड़कों ने घेरा, बेहद असहज दिखी रितिका Rohit Sharma's wife Ritika looked very uncomfortable as Boys surrounded her for Selfie, Video - Hindi Filmibeat

रोहित शर्मा की पत्नी को सेल्फी के लिए लड़कों ने घेरा, बेहद असहज दिखी रितिका, भड़क गए लोग!

rohit sharma

14 अक्टूबर को इंडिया और पाकिस्तान का मैच था और वर्ल्डकप में हर बार की तरह फिर से इंडिया की जीत हुई। लेकिन ऐसे में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मैच से पहले उनको स्टेडियम के अंदर जाने से पहले कुछ लड़कों ने घेर लिया और बिना कहे सेल्फी लेने लगे। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि रितिका इन सबसे काफी असहज हो रही है और इसका पता उनको एक्सप्रेशन से चल रहा है।

जाहिर है कि रितिका ने किसी ना किसी तरह पोज दिया और थैंकयू कहकर आगे निकल गईं। इस वीडियो पैपराजी पेज वायरल भयनी पर साझा किया गया है। उन्होने वीडियो के साथ लिखा, ''पति को सपोर्ट करने पहुंची रितिका!''

इसके बाद लोगों के कमेंट्स लगातार सामने आ रहे हैं और एक ने लिखा है, ''वह एक क्रिकेटर की पत्नी हैं न कि किसी एक्टर और सेलिब्रिटी की इसलिए उन्होंने इसके लिए साइन अप नहीं किया है! कृपया उसे स्थान और गोपनीयता दें! बेचारी महिला बहुत असहज महसूस कर रही है।''

एक ने लिखा, ''यह परेशान करने वाली बात है, उसे कुछ जगह दें, वह एक आम महिला है, उसकी निजता का सम्मान करें, उसे असहज महसूस न कराएं।'' एक ने लिखा, ''वह कुछ हद तक असहज है क्योंकि कुछ..''

एक ने लिखा, ''सबसे पहली बात तो वो सेलिब्रिटी नी है... दूसरी बात ये क्या तारीका है तस्वीर लेने का पागल है क्या लोग.. उसको कितना असहज लग रहा है।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं जो कि लोगों को हैरान करने वाले हैं। फिलहाल रितिका या रोहित शर्मा, किसी की तरफ इस हरकत को लेकर रिएक्शन नहीं आया है।

Read more about: rohit sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X