Rohit Sharma की पत्नी ने बेटे के नाम का किया खुलासा, जानकर आप भी कहेंगे- अरे ये तो...

Rohit Sharma's wife Revealed the name of his son: इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। बता दें कि हाल ही में वह पिता बने हैं। 15 नवंबर को उनकी पत्नी ऋतिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया था। वहीं अब उन्होंने अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है।
जब विराट के बेटे अकाय का जन्म हुआ था तब भी क्रिकेटर ने ना तो बेटे का चेहरा दिखाया और ना ही अपनी बेटी का चेहरा रिवील किया था। वहीं अब रोहित शर्मा भी हाल ही में पिता बने हैं और उन्होंने भी अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है, लेकिन हां जन्म के 15 दिन बाद रोहित शर्मा की पत्नी ऋतिका ने बेटे के नाम का खुलासा जरूर किया है।
जी हां, ऋतिका सजदेह ने बड़े ही खास अंदाज में अपने बेटे के नाम का खुलासा किया है। ऋतिका की पोस्ट में देखा जा सकता है कि उन्होंने एक एनिमेटेड पोस्टर की फोटो क्लीक करके शेयर की है। जिसपर परिवार के सदस्यों का नाम लिखा है। वहीं फोटो में न्यू बॉर्न बेबी की झलक देखने को मिल रही है। जहां एक एनिमेशन में रोहित का नाम लिखा है दूसरे में ऋतिका तीसरे में दोनों की बेटी का और चौथे में दोनों के हाल ही में हुए बेटे का नाम लिखा है जिसपर 'अहान' लिखा नजर आ रहा है।
इसे देखकर लोग समझ गए हैं कि रोहित और ऋतिका ने अपने बेटे का नाम अहान रखा है। बता दें कि ऋतिका की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को देख लोगो के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा- अरे ये तो विराट के बेटे अकाय से मिलता जुलता है। तो वहीं दूसरे ने लिखा-नाम अच्छा है पर हमें लगा कुछ यूनीक होगा।


Click it and Unblock the Notifications
