Victory Parade: बस पर चढ़कर नाचे रोहित विराट, लाखों लोगों के बीच उछाल दी ट्रॉफी

Rohit Sharma Virat Kohli Dance Victory Parade: क्रिकेटर रोहित शर्मा के एक बुलावे पर मरीन ड्राइव पर इतने क्रिकेट लवर्स जमा हो गए की पैर रखने की जहग तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। जैसे ही टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जान हथेली पर लेकर लाखों फैंस सड़कों पर उतर आए। मरीन ड्राइव पर जनसैलाब नजर आ रहा है। वर्ल्ड चैंपियंस को देखने के लिए हर कोई बेताब नजर आ रहा है।
विश्वकप जीतने के बाद जब टीम इंडिया घर आने की तैयारी कर रही थी। उसी वक्त कप्तान रोहित शर्मा ने एक ट्वीट कर फैंस विक्ट्री परेड में आने के लिए इनवाइट किया था। रोहित ने X पर लिखा, हम आप सभी के साथ इस खास पल को एंज्वॉय करना चाहते हैं। तो चलिए 4 जुलाई को शाम 5 बजे से मरीन ड्राइव और वानखेड़े में विक्ट्री परेड के साथ इस जीत का जश्न मनाते हैं। ट्रॉफी घर आ रही है...
#WATCH | Mumbai: Team India conduct its victory parade and celebrate as they head to Wankhede Stadium. #T20WorldCup2024 pic.twitter.com/IOLJX9ugvi
— ANI (@ANI) July 4, 2024
इस विक्ट्री परेड की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं और नजारे देखकर हर कोई हैरान है। फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली के कटआउट्स लेकर आए। दीवानगी इस हद तक है कि एक वक्त तो टीम इंडिया का विजय रथ भी भीड़ में फंस गया। बाद में पुलिसकर्मियों को फैंस को हटाना पड़ा।
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने विक्ट्री परेड के दौरान एक साथ ट्रॉफी को उठाया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के इस पल को देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। इस दौरान रोहित विराट समेत टीम बस पर चढ़कर नाचती-गाती जश्न मनाती दिखाई दी।


Click it and Unblock the Notifications