Rohit Sharma Wedding: रोहित शर्मा ने किया संन्यास का ऐलान, इधर वायरल हो गई शादी की अनसीन तस्वीरें

Rohit Sharma Ritika Sajdeh Wedding Photos

Rohit Sharma Ritika Sajdeh Wedding Photos: भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में से एक रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित के इस फैसले से जहां उनके फैंस को काफी धक्का लगा है तो वहीं उनकी पत्नी रितिका सजदेह का भी दिल भर आया है। रितिका सजदेह ने भी उनके संन्यास पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में रीपोस्ट करते हुए दिल टूटने और सलाम करने वाली इमोजी लगाई है। रोहित शर्मा को रितिका लगभग सभी मैच में सपोर्ट करती दिखाई देती थीं।

रोहित शर्मा के संन्यास पर रितिक का रिएक्शन

इसके साथ ही रितिका और रोहित शर्मा की शादी की अनसीन तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छा गई हैं। फैंस के बीच ये कपल काफी लोकप्रिय है। इसके साथ ही संन्यास के ऐलान के बाद रोहित शर्मा ट्रेंड करने लगे और फैंस उनके रिकॉर्ड्स से लेकर उनकी पर्सनल लाइफ की छोटी बड़ी चीजें खोजने लगे। इसी बीच हिटमैन की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिय़ा पर कब्जा कर लिया है।

रोहित शर्मा रितिका की सगाई

रोहित और रितिका ने 3 जून, 2015 को सगाई करने से पहले छह साल तक डेट किया। दोनों ने एक प्राइवेट इवेंट में शादी कर ली थी। सगाई में रितिका ने लाल और सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। दूसरी ओर, रोहित लाल कुर्ते में खूब जंच रहे थे। सगाई की एक तस्वीर रोहित रितिका के माथे पर चूमते हुए नजर आए।

रोहित शर्मा रितिका की संगीत सेरेमनी

संगीत के लिए रोहित ने मैरून रंग का कुर्ता पहना था और उसके साथ कंट्रास्ट नेवी ब्लू रंग की जैकेट कैरी की थी। वहीं, रितिका ने हरे रंग का लहंगा पहना था जिसमें बारीक काम था। उन्होंने इसे हरे और पीले रंग के डबल दुपट्टे के साथ कैरी किया था। संगीत की इनसाइड तस्वीर में दोनों एक दूसरे में खोए दिखाई दे रहे हैं।

रोहित शर्मा रितिका की शादी की तस्वीरें

लाइफ के सबसे स्पेशल डे यानि के शादी के वाली दिन भी इस कपल ने अपने आउफिट बेहद ही खास रखे थे। रितिका ने रॉयल ब्लू-टोन लहंगा और चोली पहना था जिस पर हर जगह बेहद बारीक काम किया गया था। उन्होंने इसे सियान ब्लू-टोन दुपट्टे के साथ स्टाइल किया था। उनके सिर को गोल्डन कलर के दुपट्टे से कवर किया गया था। ग्लैमरस मेकअप और बन में बंधे बालों ने उनके लुक को पूरा किया। दूसरी ओर, रोहित ने चमकदार काम वाली आइवरी रंग की शेरवानी चुनी। उन्होंने इसे बांधनी लाल पगड़ी के साथ स्टाइल किया।

सिंदूरदान और मंगलसूत्र

रोहित के दोस्तों और कजिन्स ने उन्हें हवा में उठाया और इस जोड़े ने काफी मस्ती भरे अंदाज में वरमाला की रस्म निभाई, लेकिन रितिका के लिए रोहित के गले में वरमाला डालना मुश्किल था। यहां आप रोहित और रितिका के सिंदूरदान और मंगलसूत्र की रस्मों की तस्वीरें भी देख सकते हैं।

रोहित शर्मा रितिका का रिसेप्शन

रिसेप्शन के लिए रितिका ने कोई फैंसी पीस नहीं चुना, बल्कि अपनी शादी के लहंगे को रिसेप्शन पार्टी के लहंगे में बदल दिया। उन्होंने अपने सिर से गोल्डन दुपट्टा हटा दिया और उनके लहंगे ने उनके चेहरे को और भी खूबसूरत बना दिया। रितिका ने अपने बालों को खुला छोड़ दिया। वहीं, रोहित ने वाइन रंग का टक्सीडो पहना हुआ था और उसके नीचे सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई थी।

रोहित और रितिका का गृह प्रवेश

रोहित और रितिका के गृह प्रवेश की तस्वीर भी सामने आई है, और यह दिल को छू लेने वाली है। खूबसूरत दुल्हन का स्वागत पूजा की थाली से किया गया। उसने खुद को लाल रंग के दुपट्टे से ढका हुआ था। उसके पति रोहित ने उसका हाथ थाम लिया और उसे पहली बार अपने घर के अंदर ले गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X