फिर पापा बनने वाले हैं रोहित शर्मा? वायरल वीडियो में दिखा रितिका सजदेह का बेबी बंप! Video

rohit sharma ritika sajdeh

Ritika Sajdeh Pregnant- इंडियन क्रिकेट टीम के हिटमैन और वनडे- टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा के फैंस को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही रही है। किसी ना किसी वजह से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले रोहित इस वक्त क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह का एक वीडियो इस वक्त वायरल हो रहा है जिसने नईं अटकलों को हवा दे दी है। एक समारोह के दौरान नजर आईं रितिका को लेकर लोगों ने सवाल खड़े किए हैं कि क्या वो दूसरी बार मां बनने वाली हैं? दरअसल वो 21 अगस्त को आयोजित एक पुरस्कार समारोह के दौरान नजर आईं थीं और इसके बाद उनको लेकर बातें हो रही हैं।

बेबी बंप आया नजर?

इस वीडियो को लेकर चर्चा इसलिए क्योंकि रितिका बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं और अनुमान लगाए जा रहे हैं वो प्रेग्नेंट हैं। हालांकि इसके पहले भी रितिका और रोहित की एक बेटी है जिसका नाम समायरा है और वो साल 2018 में जन्मी थीं।

समायरा अक्सर अपने माता पिता के साथ स्टेडियम में भी मैच के बाद नजर आती हैँ। हालांकि वो प्रेग्नेंट हैं या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। देखने वाली बात होगी कि रोहित या रितिका इसपर कैसा रिएक्शन देते हैं।

2015 में हुई थी शादी

रोहित शर्मा और रितिका सजदेह का रिश्ता क्रिकेट जगत की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक है। दिसंबर 2015 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की पहली मुलाकात तब हुई जब रितिका रोहित के खेल आयोजनों का मैनेजमेंट कर रही थी। उनका ये रिश्ता तेजी से आगे बढ़ा था और दोनों ने शादी कर ली थी। कहा जाता है कि रितिका इसके पहले विराट कोहली की मैनेजर भी रह चुकी हैं।

More from Filmibeat

Read more about: rohit sharma ritika sajdeh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X