जब युवराज सिंह की बहन पर रोहित शर्मा का आ गया था दिल, ग्राउंड में घुटनों पर बैठकर कर दिया था प्रपोज

Rohit Sharma Love Story: रोहित शर्मा एक बेहतरीन क्रिकेटर है और आपको बता दें कि वह आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं। हालांकि इस बार वह बतौर टीम के कप्तान नहीं खेल रहे। रोहित शर्मा अपने खेल के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि वह टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह की बहन पर अपना दिल हार बैठे थे।
दरअसल हम बात कर रहे हैं रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह की। जिनको अपने कई बार स्टैंड्स से रोहित शर्मा को चीयर अप करते हुए देखा होगा। कई बार रितिका को मैदान पर फिंगर क्रॉस करके बैठा देखा जाता है। इसीलिए आज हम आपको रोहित शर्मा और युवराज सिंह की बहन रितिका की लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं।
रितिका की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने भारत मैनेजर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। जिसके चलते रोहित शर्मा और युवराज सिंह उनके क्लाइंट हुआ करते थे। इस दौरान रितिका को युवराज अपनी बहन बोलते थे। जिसके चलते रितिका भी युवराज को राखी बांध देती थी।
लेकिन जब रितिका ने रोहित शर्मा के साथ में मैनेजर के तौर पर काम किया तो दोनों के बीच की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया और फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया। रोहित शर्मा ने रितिका को बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया था। इतना ही नहीं रोहित ने अपने क्रिकेट की शुरुआत भी यहीं से की थी।


Click it and Unblock the Notifications














