Rohit Sharma के घर में दूसरी बार गूंजी किलकारी, रितिका सजदेह ने बेटे को दिया जन्म!

Rohit Sharma Baby Boy- बीती रात जो खबर इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान के घर से आई वो काफी शानदार है। पता चला है कि रोहित शर्मा पिता बने हैं। खबरें हैं कि रितिका सजदेह ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है।
हालांकि इसको लेकर ना तो रोहित शर्मा में और ना ही रितिका ने अभी तक किसी तरह का आधिकारिक ऐलान किया है। 15 नवंबर को ये खबरें सोशल मीडिया पर फैल गईं और उनके घर में दूसरे बच्चे का आगमन हुआ है।
इसके पहले रोहित शर्मा की एक बेटी थी। रोहित-रितिका की बेटी समायरा का जन्म 2018 में हुआ था। अब रोहित का परिवार पूरा हो गया है और उनके फैंस सोशल मीडिया पर लगातार बधाइयां दे रहे हैं।
टेस्ट के लिए अभ्यास नहीं कर पाए, छोड़ सकते हैं पहला मैच
रोहित शर्मा के घर से जैसे ही खबर सामने आई कि वो पिता बन गए हैं तो बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए अभ्यास सत्र में नहीं पहुंच पाए। ऐसा कहा जा रहा है कि संभावना है कि वो वो इस टेस्ट सीरीज का पहला मैच नहीं खेलेंगे। हालांकि देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा क्या फैसला लेते हैँ। रोहित शर्मा ने इसके पहले टी-20 क्रिकेट से सन्यास का ऐलान कर दिया था।
केएल राहुल संभाल सकते हैं टीम की कमान
रिपोर्ट्स हैं कि रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में पहले टेस्ट मैच की कमान केएल राहुल संभाल सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी किसी तरह की पुष्टि नहीं हुई है। इस टेस्ट में आपको अभिमन्यु ईश्वरन भी नजर आने वाले हैँ। रोहित शर्मा के फैंस उनके नवजात बेटे की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं। देखने वाली बात होगी कि रोहित कब इसका ऐलान करके फर्स्ट लुक सबके सामने रखते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











