TV पत्रकार रोहित सरदाना का निधन, रवीना टंडन से फरहान अख्तर तक- बॉलीवुड ने दी श्रद्धांजलि
टीवी पत्रकार रोहित सरदाना की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है। कुछ दिनों पहले उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। रोहित सरदाना की मौत की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट श्रद्धांजलि दी है। बॉलीवुड और टीवी जगत के तमाम सेलेब्रिटी भी ट्वीट कर रहे हैं। रोहित सरदाना आजतक न्यूज़ चैनल से जुड़े हुए थे। तेज़ तर्रार पत्रकार रोहित सरदाना के सोशल मीडिया पर भी काफी फैन फॉलोइंग है। उनकी मौत की खबर आने के बाद से ही ट्वीटर पर #RIPRohotSardana भी ट्रेंड करने लगा।
कोरोना से संक्रमित होने के बाद रोहित का नोएडा स्थित एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि वे कोरोना से रिकवर हो रहे थे। लेकिन शुक्रवार सुबह तीन बजे को अचानक उनकी तबियत खराब हुई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन हार्ट अटैक के चलते उनकी मौत हो गई। अस्पताल में भर्ती रोहित सरदाना लगातार ट्विटर पर सक्रिय थे और कोविड रिसोर्सेज के लेकर लगातार ट्वीट कर लोगों की मदद कर रहे थे।

रोहित की मौत की ख़बर जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो ट्वीट्स की बाढ़ आ गई। बॉलीवुड के कई सेलेब्रिटीज फरहान अख़्तर, उर्मिला माडोंतकर, रवीना टंडन, केआरके समेत कई हस्तियों ने रोहित शर्मा को श्रद्धांजलि दी है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लिखा,लोकप्रिय न्यूज़ ऐंकर तथा वरिष्ठ पत्रकार रोहित सरदाना के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका असामयिक निधन पत्रकारिता जगत के लिए बहुत बड़ी क्षति है। श्री सरदाना के परिवारजनों व प्रशंसकों को मेरी शोक संवेदनाएं।

फरहान अख्तर
एक्टर फरहान अख्तर ने भी रोहित सरदाना के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की।

रितेश देशमुख
अभिनेता रितेश देशमुख को भी रोहित सरदाना के अचानक निधन की खबर सुन झटका लगा। उन्होंने रोहित सरदाना के परिवार को हिम्मत दी।

उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने रोहित सरदाना के परिवार के लिए संवेदनाएं प्रकाट की। साथ ही उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज बब्बर
अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर ने भी रोहित सरदाना की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया।

रवीना टंडन
रवीना टंडन ने लिखा कि इस महामारी ने एक और चिराग को छीन लिया। सैकेंड़ों जानें जा रही है। ये सब सुनकर बहुत हैरानी हो रही है। सीनियर जर्नलिस्ट और एंकर रोहित सरदाना आप बहुत जल्दी चले गए।

राज बब्बर
अभिनेता से राजनेता बने राज बब्बर ने भी रोहित सरदाना की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें याद किया।


Click it and Unblock the Notifications