बांग्ला फिल्म में नजर आएंगे रोहित राय
वर्ष 1973 की सफल फिल्म 'अभिमान' की कहानी पर आधारित एक बांग्ला फिल्म में अभिनेता रोहित राय मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 'अभिमान' में पर्दे पर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन नजर आईं थीं।
रोहित ने कहा कि वह फिल्म 'पा मा गा रे सा' कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "यह नए जमाने की संगीतमय प्रेम कहानी है। यह मेरी पहली बांग्ला फिल्म होगी। मेरे लिए यह फिल्म खास है क्योंकि यह फिल्म अभिमान पर आधारित है। "
फिल्म का निर्देशन सुरजीत धर कर रहे हैं। रोहित के अलावा फिल्म में अभिनेत्री गौरी कार्णिक और रेशमी घोष नजर आएंगी।
गौरी इससे पहले फिल्म 'सुर' में नजर आई थी वहीं रेशमी मिस इंडिया रह चुकी हैं।
amitabh bachchan bachchan abhishek bachchan अभिमान अमिताभ बच्चन जया बच्चन पा मा गा रे सा बालीवुड रोहित राय bollywood pa ma ga re sa rohit roy


Click it and Unblock the Notifications