Rohit Bal- फैशन डिजायनर रोहित बल की ह्रदय गति रुकी, वेंटिलेटर पर लड़ रहे हैं मौत से जंग!

आए दिन कई ऐसी खबरें सामने आती रहती हैं जो कि लोगों को परेशान करने के लिए काफी होती हैं। इस वक्त इंडस्ट्री से खबर आ रही है कि फैशन डिजाइनर रोहित बल काफी गंभीर हालत में हैं।
बीते दिन उनकी हृदय गति रुकने के बाद समस्या हुई और देर शाम को उन्हे मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टरों ने कहा कि बाल को डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी, अनियंत्रित मधुमेह और तीव्र किडनी विफलता जैसी जटिलताओं के कारण 23 नवंबर को भर्ती कराया गया था।
रोहित बल की उम्र सिर्फ 61 साल है और इस वक्त वो जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। सामने आ रही जानकारी से पता चला है कि वो काफी बुरी हालत में हैं। अस्पताल के एक सूत्र ने उनकी हालत को 'गंभीर' बताया है। वह हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण चंद्रा की देखरेख में हैं।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि आने वाले समय में उनके स्वास्थ्य में कितना सुधार आता है। उनके परिवार और करीबी भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं कि वो जल्दी ही स्वस्थ होकर घर वापस आएं।
क्या हुई थी समस्या?
अस्पताल के एक सूत्र के मुताबिक, "बाल को सीने में तेज दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। इसके बाद डॉक्टरों ने कुछ चेकअप किए और पता चला कि वह डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी से पीड़ित हैं।"
यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें हृदय की मांसपेशियां कमजोर और बड़ी हो जाती हैं। इस वजह से हृदय शरीर के बाकी हिस्सों में खून पंप नहीं कर पाता है। डॉक्टरों ने कहा कि डाइलेटेड कार्डियोमायोपैथी विभिन्न अंतर्निहित स्थितियों का परिणाम हो सकती है।


Click it and Unblock the Notifications











