डिजाइनर रोहित बल की पड़ोसियों ने की शिकायत..जमानत पर हुए रिहा
बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर रोहित बल को पड़ोसियों के साथ गाली गलौज और झगड़ा करने के मामले में पुलिस जेल ले गई हालांकि बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। उनको पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत की देर रात रोहित बल अचानक उनका दरवाजा खटखटाने लगे और उन्हें गालियां देने लगे।
दरअसल मामला दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी का है जहां पहले पार्किंग स्पेस को लेकर हुआ झगड़ा काफी बढ़ गया और गुस्से में रोहित बल देर रात पड़ोसियों के घर भी झगड़ा करने पहुंच गए।रोहित बल द्वारा लगातार गाली देने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया और पुलिस उन्हें अपने साथ लेकर गई।

पुलिस ने भी अपने बयान में कहा है कि रोहित बल काफी नशे में थे और उनपर आईपीसी की धारा 427, 451, 510 और 506 और 534 के तहत केस दर्ज किया गया है। इस मामले में फिलहाल उन्हें जमानत तो मिल गई है लेकिन ये केस अभी चलेगा।
बॉलीवुड स्टार्स का पड़ोसियों के साथ झगड़ा या पड़ोसियों द्वारा शिकायत कोई नई बात नहीं है। रोहित बल भी इंडस्ट्री के काफी नामी डिजाइनर हैं और सितारों तक उनकी पहुंच है। वो अपनी क्रियेटिव डिजाइन के लिए जाने जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











