शादी के 4 साल में ही नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का हो रहा था तलाक? पति ने कर दिया साफ

Neha Kakar Rohanpreet Divorce: नेहा कक्कड़ को बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर सिंगर माना जाता है और आपको बता दें कि उन्होंने अभी तक काफी सारे ऐसे बेहतरीन गाने भी गाए हैं। इतना ही नहीं आपको बता दें कि उनके पति रोहनप्रीत के साथ में उनकी केमिस्ट्री को फैन्स द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। अक्सर वह कपल गोल्स देते हुए नजर आते हैं।
नेहा और रोहनप्रीत के बीच में इतना ज्यादा प्यार होते हुए भी दोनों की अक्सर तलाक की खबरें सामने आती रहती हैं। अब एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है और कपल ने इस पर कई बार अपनी सफाई भी दी है। लेकिन अब एक बार फिर से रोहन ने नेहा के साथ में अपने रिश्ते का सच बता दिया है।
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईटाइम्स के साथ बातचीत के दौरान नेहा के पति रोहनप्रीत ने तलाक के खबरों पर रिएक्ट किया है और इनको बेबुनियाद बता दिया है। उन्होंने कहा कि "किसी भी तरीके की अफवाहों से हमको कोई भी फर्क नहीं पड़ता है और इसका हमारे रिश्ते पर भी कोई असर पड़ने वाला नहीं है।"
रोहन ने आगे यह भी कहा कि "हम मानसिक तौर पर हर चीज के लिए तैयार रहते हैं कि इस तरह की कोई भी अफवाह हमारे रिश्ते को प्रभावित नहीं कर पाएगी। जो सच है ही नहीं है उसको कैसे आप अपने रिलेशनशिप पर हावी होने दोगे। मुझे ऐसा नहीं लगता कि किसी को भी इस तरीके की बेकार बातों पर ध्यान देना चाहिए।"
रोहनप्रीत ने आगे बात करते हुए कहा कि "कुछ तो लोग कहेंगे और लोगों का काम है कहना। अगर इसमें उनका खुशी मिलती है तो उनको खुशी से ऐसा करना चाहिए। उनको खुश रहना चाहिए और किसी की खुशी छीननी नहीं चाहिए। मैंने तो यही रखता है कि आप इसे किस तरीके से डील करते हो।"
नेहा के पति रोहन ने आगे यह भी कहा कि "जिंदगी में खुशी और दुख दोनों ही आते हैं और अब यह आपका फैसला है कि आप किसको चुनते हैं।" जानकारी के लिए आपको बता दें कि नेहा और रोहनप्रीत ने साल 2020 में ग्रैंड वेडिंग कर ली थी। इसके फंक्शन भी कई दिनों तक चले थे।


Click it and Unblock the Notifications
















