Pk की कहानी जानने को बेताब हैं फेडरर, कहा, जरूर देखेंगे फिल्म
स्विट्जरलैंड के टेनिस स्टार रोजर फेडरर भी अब 'पीके' रिलीज के वेटिंग लिस्ट में शामिल हो गए हैं। जी हां, फेडरर आमिर खान की फिल्म 'पीके' देखने के इच्छुक हैं। फेडरर ने आमिर के फिल्म का पहला पोस्टर देखने के बाद कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे।
आपको बता दें, अंतरराष्ट्रीय प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) के दौरान दीपिका पादुकोण, आमिर खान, अक्षय कुमार जैसे सितारे टेनिस खेलते दिखे। यहीं आमिर ने रोजर फेडरर संग फ्रैंडली मैच खेला था, जहां उनकी बातचीत हुई।
आमिर के प्रवक्ता के अनुसार, 'जब फेडरर और आमिर मिले तो स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने 'पीके' के पोस्टर के बारे में आमिर से बात की। फेडरर इस पोस्टर के पीछे की कहानी जानने को बेहद उत्सुक थे और कहा कि वह इस फिल्म को जरूर देखेंगे।'
गौरतलब है कि, सिर्फ रोजर फेडरर ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में आमिर के ढ़ेरों फैन्स हैं जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ट्रेलर देखकर लगता है कि इस फिल्म में आमिर ने काफी दिलचस्प किरदार निभाया है। आपको बता दें, यह फिल्म 19 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा अनुष्का शर्मा, सुशांत सिंह राजपूत, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
