TEASER: साल 2016 का धमाका.. एक्शन.. खून.. डर.. लेकिन 'हैंडसम'
[बॉलीवुड न्यूज] एक्शन फिल्मों का इंतजार कर रहे फैंस के लिए इस साल एक बेहतरीन फिल्म आ रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म रॉकी हैंडसम की। फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है और यह काफी धमाकेदार है।
'रॉकी हैंडसम' को अब तक साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ श्रुति हसन और नथालिया कौर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
Must Read: इस साल की आने वाली एक्शन फिल्में
टीजर की बात करें तो फिल्म पूरी तरह से जॉन अब्राहम पर फोकस की गई है। जॉन के एक्शन और एक्टिंग पर हमें भी कोई शक नहीं है। पिछली बार बेहतरीन फिल्म 'मद्रास कैफे' से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था। बहरहाल, रॉकी हैंडसम में भी जॉन अब्राहम काफी दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं।
यहां देखें फिल्म का पहला टीजर-


Click it and Unblock the Notifications














