ALERT: 2016 इस एक्शन फिल्म के नाम है...नया धमाकेदार पोस्टर!
रॉकी हैंडसम का एक और पोस्टर सामने आ चुका है और वाकई इसे देखकर लग रहा है कि जॉन अब्राहम बॉलीवुड को 2016 की सबसे धमाकेदार एक्शन फिल्म देने वाले हैं। फिल्म के नए पोस्टर में जॉन अब्राहम बिल्कुल खूनी अवतार में नज़र आ रहे हैं।
'रॉकी हैंडसम' को अब तक साल 2016 की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म माना जा रहा है। निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ श्रुति हसन और नथालिया कौर मुख्य किरदारों में दिखेंगे।
[FIRST LOOK: जॉन अब्राहम और वरूण धवन की सुपरटीम]
फिल्म पूरी तरह से जॉन अब्राहम पर फोकस की गई है। जॉन के एक्शन और एक्टिंग पर हमें भी कोई शक नहीं है। पिछली बार बेहतरीन फिल्म 'मद्रास कैफे' से उन्होंने सभी को हैरान कर दिया था।
फिल्म के पहले दोनों ही पोस्टर्स में जॉन अब्राहम के हाथ पर फोकस किया गया था। एक पोस्टर में उन्होंने बंदूक पकड़ी हुई है, तो दूसरे में चाकू।
यहां देखिए रॉकी हैंडसम के सभी धमाकेदार पोस्टर -


Click it and Unblock the Notifications













