रणवीर सिंह- आलिया भट्ट ने 'हम तुम एक कमरे में बंद..' पर किया ऐसा हॉट डांस, डिलिटेड सीन देखकर फैंस हैरान, Video

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Unseen Footage: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। सिनेमाघरों में दर्शकों का प्यार बटोरने के बाद, फिल्म अब ओटीटी पर भी आ चुकी है। खास बात है कि ओटीटी पर फिल्म को डिलिटेड सीन्स के साथ रिलीज किया गया है।
हाल ही में मेकर्स ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म से सारेगामा कारवां मेडली क्लिप जारी किया है, जिसमें आप कुछ अनदेखे सीन्स भी देख सकते हैं। इस रोमांटिक ट्रैक में कई पुराने गानों को शामिल किया गया है। जिस पर एक तरफ धर्मेंद्र- शबाना आज़मी रोमांस कर रहे हैं.. तो दूसरी तरफ रणवीर और आलिया।
रिलीज किये गए फिल्म से डिलिटेड सीन्स
थियेटर के रिलीज वर्जन में इस मिक्स में सिर्फ 4 पुराने गाने डाले गए थे, जबकि ओटीटी वर्जन में 6 गानों को देखा जा सकता है.. ओ साथी चल, ये शाम मस्तानी, आज मौसम बड़ा बेईमान है, एक प्यार का नगमा है, हम तुम एक कमरे में बंद हों.. और, आओ ना गले लगा लो ना..
इंटेंस किसिंग सीन्स देते दिखे रणवीर और आलिया
पांच मिनट 29 सेकेंड लंबे इस वीडियो में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कई इंटीमेट सीन्स देते दिखे हैं। इस डिलिटेड वीडियो में दोनों ने ऐसे किसिंग सीन्स दिये हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हैं.. और अब इनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "ये देखकर समझ सकता हूं कि इसे क्यों डिलीट किया गया था.. ये फैमिली ऑडियंस के लिए उपयुक्त नहीं है।"


Click it and Unblock the Notifications











