Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर का 'रोमांटिक' फैमिली ड्रामा, फैंस कर रहे हैं शाहरुख खान को मिस

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Trailer: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है, जिसे दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉस मिल रहा है। यह फिल्म क्लासिक करण जौहर शैली में अपनी ताज़ा कहानी और शानदार स्टार कास्ट के साथ प्यार, पारिवारिक ड्रामा और कॉमेडी लाने का वादा करती है।
अपने भव्य टीज़र और दिल को छू लेने वाले गाने 'तुम क्या मिले' के बाद, करण जौहर अब ट्रेलर की रिलीज के साथ, फैंस को रॉकी और रानी की दुनिया में ले गए हैं। जहां एक अल्हड़ पंजाबी लड़का है और एक खूबसूरत- संजीदा बंगाली लड़की.. और ये कहानी है उनके प्यार की, जिसे उनके परिवार की परीक्षा से भी गुजरना है।
दमदार स्टारकास्ट और ड्रामा का भरपूर डोज़
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा फिल्म में दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी अहम किरदारों में हैं.. और काफी दमदार दिख रहे हैं। ट्रेलर में करण जौहर ने कॉमेडी, रोमांस के साथ ड्रामा का भरपूर डोज़ रखा है।
करण की फिल्म में शाहरुख की कमी
हालांकि, फिल्म करण की है.. तो फैंस ने ट्रेलर में शाहरुख खान को खूब मिस किया है। खास बात है कि करण जौहर की हर फिल्म में शाहरुख जरूर होते हैं.. मुख्य भूमिका में या नहीं तो कैमियो में। लेकिन रॉकी और रानी से शाहरुख गायब रहने वाले हैं, जिसे जानकर फैंस का दिल थोड़ा टूट सा गया है।
वायकॉम18 स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शंस प्रस्तुत धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, 28 जुलाई 2023 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर और ऐ दिल है मुश्किल के बाद ये करण जौहर की अगली फिल्म होगी।


Click it and Unblock the Notifications
