क्या रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का बनेगा सीक्वल? करण जौहर ने किया बड़ा खुलासा- "एक स्टोरी भी है, लेकिन.."

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' सिनेमाघरों में दर्शकों का दिल जीत रही है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म ने 6 दिनों में 65 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में अब फिल्म के सीक्वल को लेकर करण जौहर ने मजेदार खुलासा किया है।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब करण जौहर ने पूछा गया कि शादी के बाद रॉकी और रानी किसके घर में रहेंगे? रंधावा हाउस या चटर्जी फैमिली? इस पर जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, "मुझे पक्के तौर पर लगता है कि रानी, रंधावा फैमिली के घर तो नहीं जाएगी। मुझे ये भी लगता है कि चटर्जी फैमिली को इस बात से कोई आपत्ति नहीं होगी कि रॉकी और रानी अपने घर में मूव करें और अपनी अलग दुनिया बनाएं।"
स्पिन ऑफ डिजर्व करती है रॉकी रानी
अनुपमा चोपड़ा ने बात करते हुए करण जौहर ने आगे कहा, "मेरे दिमाग में ना तो रानी, रॉकी के घर जाएगी और ना ही रॉकी, रानी के घर आएगा। वो दोनों अपना खुद का घर बनाएंगे और उसी में रहेंगे।"
फिल्म के सीक्वल को लेकर उन्होंने आगे कहा, "हमने पार्ट 2 डिस्कस किया है। आलिया और रणवीर से इस बारे में मेरी बात हुई है। हम बात कर रहे हैं कि ये फिल्म स्पिन ऑफ डिज़र्व करती है। हमारे दिमाग में एक स्टोरी भी है, मगर देखिए क्या होता है। ये आइडिया अभी बहुत शुरुआती है.."
करण ने आगे कहा, "मैं सोच रहा हूं कि रॉकी और रानी दिल्ली में ही कहीं रहेंगे लेकिन अपने परिवार के साथ नहीं रहेंगे.. क्योंकि उन्हें ये पता है कि भले ही बैकसीट की ड्राइविंग फैमिली करती हो, मगर फ्रंट सीट पर रॉकी और रानी ही हैं।"


Click it and Unblock the Notifications











