..................... Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Review: Karan Johar’s Film To Be A Big Family Drama Spectacle - Hindi Filmibeat

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी टीजर रिव्यू: रणवीर- आलिया की केमिस्ट्री से लेकर म्यूजिक तक, खास बातें- Exclusive

rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-teaser-review-karan-johar-s-film-to-be-a-big-family-drama-spectacle

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani Teaser Review: करण जौहर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' का पहला टीजर 20 जून को दर्शकों को सामने आने वाला है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

खास बात है कि करण जौहर ने इस साल फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे कर लिये हैं। यही खास मौका "रॉकी और रानी की प्रेम कहानी" को और खास बनाता है। बहरहाल, आधिकारिक रिलीज से पहले फिल्मीबीट को फिल्म के टीजर को देखने का मौका मिला.. और कोई शक नहीं कि ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है।

रणवीर- आलिया के रोमांस से लेकर फैमिली ड्रामा तक

1 मिनट और 16 सेकेंड लंबे इस टीजर में हमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाई गई है। दोनों की जोड़ी काफी खूबसूरत दिख रही है। वहीं, धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी की झलक भी एक्साइटेड करती है। खास बात है कि एक छोटे से टीजर में भी आपको रोमांस, फैमिली ड्रामा और तमाम इमोशंस की झलक देखने को मिल जाएगी। इसके साथ ही खूबसूरत लोकेशंस टीजर को और खास बनाते हैं।

प्रीतम का संगीत और अरिजित सिंह की आवाज

टीजर की एक और जो सबसे खास बात है.. वो है म्यूजिक। फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर काफी तगड़ा होने वाला है। वहीं, अरिजित सिंह की आवाज में गाने में एक लाइन भी सुनने को मिली है.. "तुम क्या मिले, हम हम ना रहे.."। उम्मीद कर सकते हैं कि फिल्म के गाने हमें इंप्रेस करने वाले हैं।

शिफॉन की साड़ियों में आलिया जीतती हैं दिल

हालांकि, पूरे टीजर में आलिया भट्ट सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षिक करती हैं। अपने शानदार अभिनय और शिफॉन की साड़ियों में बेहद खूबसूरत लुक के साथ वो दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं। रंग-बिरंगी शिफॉन की साड़ियों में आलिया हर फ्रेम में ग्रेस दिखाती हैं।

बता दें, फिल्म का टीजर कल शाहरुख खान लॉन्च करने वाले हैं। कुछ कुछ होता है, कभी खुशी कभी गम, कभी अलविदा ना कहना, माई नेम इज खान, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर और ऐ दिल है मुश्किल के बाद ये करण जौहर की अगली फिल्म होगी। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X