Leaked- पहला शो खत्म होते ही एचडी में 'लीक' हो गई Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani, सदमें में मेकर्स!

हिंदी सिनेमा इस वक्त फिल्म पाइरेसी से काफी ज्यादा परेशान है और इसका एक और नया नतीजा सामने आया है। पहले शो के खत्म होते ही आज रिलीज हुई फिल्म Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani को ऑनलाइन लीक कर दिया गया है। इस फिल्म को लोग धड़ल्ले से HD Quality में Download कर रहे हैं।
इस फिल्म के लीड रोल में अभिनेता रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आए हैं और उनकी काफी तारीफें की जा रही हैँ। फिल्म के अच्छे रिव्यू सामने आ रहे हैं। हालांकि Tamil Rockers को इससे फर्क नहीं पड़ता है कि फिल्म किस बजट की है और इससे क्या फर्क बॉक्स ऑफिस में पड़ने वाला है।
हालांकि अभी तक इस फिल्म के लीक होने को लेकर मेकर्स की तरफ से किसी तरह का कोई रिेएक्शन सामने नहीं आया है। यह पहली बार नहीं, जब किसी बॉलीवुड फिल्म को रिलीज होते ही लीक कर दिया गया हो। कुछ समय पहले इन वेबसाइट्स पर लगाम लगाने के भरसक प्रयास किए गए थे।
लेकिन कोई नतीजा नहीं दिखा। आज भी हर बॉलीवुड, हॉलीवुड या साउथ की फिल्म रिलीज होते ही पाइरेसी का शिकार बन रही है। जिससे छोटे बजट की फिल्मों के साथ बड़ी फिल्मों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध है, जिससे सिनेमाघर आने वाले दर्शकों में कमी देखी जा सकती है। यूं भी वीकेंड के बाद फिल्म का क्रेज थोड़ा कम हो जाता है।
फिल्म से हैं उम्मीदें
इस फिल्म से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट को काफी उम्मीदें हैं और रणवीर लंबे समय से एक हिट की तलाश कर रहे हैँ। इसके पहले उनकी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराश किया था और इस लिस्ट में जयेशभाई जोरदार जैसी फिल्म शामिल हैं।
हालांकि आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र में धमाका किया था और गंगूबाई काठियावाड़ी में काफी पसंद की गईं थीं। हालांकि फिल्म लीक को लेकर कल पता चलेगा कि इसको कितना बड़ा झटका लगा है।
Note- फिल्मीबीट पाइरेसी का समर्थन नहीं करता है, ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी देने के लिए है।


Click it and Unblock the Notifications