Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह की तारीफ करते नहीं थक रहे फैंस, देंखे रिएक्शंस

By Filmibeat Desk
rocky-aur-rani-kii-prem-kahaani-audience-response-ranveer-singh-wins-heart-in-the-masala-entertainer

Rocky Aur Rani Kii Prem Kahaani: रॉकी और रानी की प्रेम कहानी आखिरकार कल रिलीज़ हो चुकी है और करण जौहर निर्देशित इस फिल्म को खूब प्यार और सरहाना भी मिल रही है। यह वास्तव में एक कंटेंपरेरी बॉलीवुड रोमांटिक ड्रामा के रूप में सामने आई जिसे दर्शकों ने पसंद किया है।

इस फिल्म के साथ करण जौहर ने काफी लंबे समय बाद डायरेक्शन की कमान संभाली है और उन्होंने फिल्म में एंटरटेनमेंट के साथ साथ रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी, म्यूजिक, ग्रैंड सेट्स और दमदार स्टारकास्ट को शामिल किया है।

कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर सिंह इस फिल्म की जान हैं। दिल्ली के एक तेजतर्रार अमीर लड़के की भूमिका में रणवीर और एक खूबसूरत बंगाली गर्ल के रूप में आलिया भट्ट पूरी फिल्म में जान फूंक देते है। उनका प्रदर्शन काफी अच्छा है। यह जोड़ी इससे पहले फिल्म गली बॉय में भी स्क्रीन पर जादू बिखेर चुकी है।

सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह को मिल रही है तारीफ

इसके अलावा, रणवीर सिंह ने रॉकी की बहुमुखी प्रतिभा को पूरी तरह से प्रदर्शित करते हुए बेहतरीन काम किया हैं। सोशल मीडिया पर एक्टर को दर्शकों द्वारा खूब प्यार और सराहना मिल रही है। वह एंटरटेनिंग, फनी और मजेदार होने के साथ साथ हैंडसम और डिजायरेबल भी लगे हैं। रणवीर ने हर इमोशन को बखूबी जिया है, सहजता से हंसाया हैं, और फिल्म में अपने आउटस्टैंडिंग कथक डांस से सभी को दीवाना कर देते हैं। पूरी फिल्म में वह आपका एंटरटेनमेंट करते रहते हैं।

28 जुलाई 2023 को रिलीज़ हुई, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी करण जौहर द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस और वायकॉम18 स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और शबाना आजमी जैसे कई अन्य कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X