टोन्ड बॉडी, हॉट लुक, शानदार अंदाज...रणवीर सिंह ने इंटरनेट पर लगाई आग, वीडियो देख मचले फैंस

Ranveer singh Video: करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की वजह से इस वक्त बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लगातार खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में रणवीर सिंह कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। इसी बीच एक्टर ने एक शानदार वीडियो शेयर करके फैंस को अपना दीवाना बना दिया है।
सोशल मीडिया पर रणवीर का जलवा-
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल पेपर मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट से तहलका मचा दिया था। अब एक बार फिर अपनी बॉडी को लेकर ही रणवीर बहुत सारी अटेंशन हासिल कर रहे हैं।
'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन में जुटे रणवीर सिंह ने सोमवार की सुबह अपना ऐसा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनकी मस्कुलर बॉडी देखने के बाद फैंस को हैरानी भी है और फिजिक के लिए उनकी तारीफ पर तारीफ भी किए जा रहे।
रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के लिए 'मंडे मोटिवेशन' देने के लिए एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट कर रहे हैं। यह मोटिवेशन 'रॉकी रंधावा' की तरफ से है, जो कि रणवीर सिंह के फिल्म में कैरेक्टर का नाम है।
वीडियो की शुरुआत शर्टलेस रणवीर से होती है, जो नींद से उठकर अपनी मस्कुलर बॉडी को फ्लॉन्ट करते हैं। वह जिम करते हैं और क्लोजअप शॉट में उनके टोन्ड एब्स की झलक भी देखने को मिलती है।
इसके बाद वह शॉवर लेते हैं। तैयार होने के बाद शीशे में खुद को देखकर अलग-अलग पोज देते हुए रणवीर एक बार फिर अपने मसल्स को फ्लॉन्ट करते हैं। उनका फिगर देखने के बाद यकीनन की फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है।
सोशल मीडिया पर यूर्जस ने दी प्रतिक्रियाएं-
रणवीर सिंह का यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी पसंद किया है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में फैंस ने एक्टर के लिए तारीफों के पुल बांध दिए। एक यूजर ने 'मुंडे देसी' लिखकर फायर इमोजी बनाई। एक यूजर ने कमेंट किया, 'आप सेल्फ लव, फोकस, डेडिकेशन और पैशन का साइन हो।' एक्टर को सभी का जमकर प्यार मिल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications