रॉकी और रानी की प्रेम कहानी- इतने दिनों के लिए दिल्ली में होंगे रणवीर सिंह और आलिया भट्ट!
करण जौहर की अगली निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस वक्त सुर्खियों में है। कुछ महीने पहले इसकी आधिकारिक घोषणा हुई थी। इस फिल्म को लेकर अब चर्चा है कि इसकी शूटिंग दिल्ली में होने वाली है। इसका एक कारण ये भी है कि फिल्म दिल्ली की प्रेम कहानी पर आधारित है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अब दिल्ली में ही इस फिल्म की शूटिंग करेंगे। पता चला है कि दिल्ली का ये शेड्यूल करीब 40 दिन है और सितारे लगातार इसपर काम करने वाले हैं।
पता चला है कि इस फिल्म के कुछ सीन्स ऊंचागांव में शूट किए जाने हैं। हाल ही में अमर कॉलोनी में एक जगह पर एक छत के सीक्वेंस की भी शूटिंग दोनों ने की है। इसके अलावा सूत्र का कहना है कि फिल्म की शूटिंग दिल्ली के सबसे शानदार लोकेशन सीपी में भी होनी है।

इसके अलावा फिल्म बंगाली मार्केट, गुरुग्राम में भी शूट की जानी है। ग्रेटर नोएडा भी एक लोकेशन है। इस फिल्म के सभी सेट दिल्ली में ही होंगे और यहीं पर फिल्म खत्म की जाएगी।
बता दें कि करण जौहर की फिल्म मे इसके पहले भी रणवीर सिंह और आलिया भट्ट नजर आ चुके हैं। ये फिल्म गली बॉय थी और दोनों ने काफी बड़ा धमाका किया था। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी एक बेहतरीन फिल्म साबित होने वाली है।
रणवीर सिंह का कहना है कि वो इस फिल्म के लिए तैयार हैँ। वर्कफ्रंट पर आलिया भट्ट 'ब्रह्मास्त्र' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर बिजी हैँ। इसके अलावा रणवीर सिंह '83 द फिल्म' को लेकर खबरों में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











