रॉकी और रानी की प्रेम कहानी: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट ने दिल्ली में करेंगे शूटिंग, जानें डिटेल्स
करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। मुंबई शेड्यूल के बाद अब रणवीर सिंह और आलिया भट्ट दिल्ली रवाना होने वाले हैं, जहां फिल्म की बाकी की शूटिंग होगी। एक- दो दिनों में पूरी टीम दिल्ली पहुंचने वाली है।
ईटाइम्स के रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली में 20 से 25 दिनों का शेड्यूल है, जिसके बाद फिल्म का एक बड़ा हिस्सा पूरा हो जाएगा। धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आज़मी भी दिल्ली पहुंच रहे हैं या नहीं.. इसकी खबर नहीं मिली है।

दरअसल, फिल्म की कहानी एक बंगाली लड़की और एक पंजाबी लड़के के बीच की लव स्टोरी है। लिहाजा, फिल्म को मुख्य तौर पर दिल्ली में ही शूट करना था। फिल्म का पहला शेड्यूल दिल्ली में ही था, लेकिन कोविड की वजह से यह पोस्टपोन किया गया। वहीं, इस बीच, करण जौहर ने मुंबई में धर्मेंद्र के साथ इनडोर शूटिंग पूरी कर ली।


Click it and Unblock the Notifications