रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धमाकेदार स्टारकास्ट, दिखेंगे 3 लीजेंड- VIDEO

करण जौहर 5 साल बाद डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठने जा रहे हैं। रणवीर सिंह के जन्मदिन पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने नई फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का ऐलान हो गया है। अब करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की फुल स्टारकास्ट की भी घोषणा कर दी है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह लीड रोल में दिखेंगी।

रणवीर सिंह ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का स्पेशल वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन के साथ इस फिल्म में काम करेंगे। रणवीर ने कहा, मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि हिंदी सिनेमा के लीजेंड के साथ स्क्रीन शेयर करुंगा।

 rocky aur rani ki prem kahani

इस नए वीडियो में धर्मेंद्र, जया बच्चन से लेकर शबाना आजमी को परिचय करवाया गया। पहला मौका होगा जब धर्मेंद्र, रणवीर, आलिया, शबाना, जया बच्चन सब मिलकर एक साथ फिल्म में नजर आएंगे।

करण जौहर द्वारा निर्देशित, हिरू यश जोहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता द्वारा निर्मित, इस फिल्म के स्टूडियो पार्टनर वायकॉम 18 है। कहानी और पटकथा इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित रॉय द्वारा लिखित, संवाद इशिता मोइत्रा ने दिए है। यह फिल्म 2022 में प्रदर्शित होगी।

5 सालों से डायरेक्शन से दूर थे करण जौहर

5 सालों से डायरेक्शन से दूर थे करण जौहर

करण जौहर ने आखिरी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' थी, जो 2016 में स्क्रीन पर हिट हुई थी। 5 सालों से करण जौहर डायरेक्शन से दूर थे। अब वह रणवीर और आलिया को लेकर फिर से निर्देशन क्षेत्र में आने वाले हैं।

दूसरी बार रणवीर आलिया की फिल्म

दूसरी बार रणवीर आलिया की फिल्म

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट निजी जिंदगी में काफी अच्छे दोस्त हैं। आलिया भट्ट और रणवीर सिंह साथ में गली बॉय फिल्म में साथ में काम किया था। दोनों की ये फिल्म न केवल हिट हुई थी बल्कि ढेरों अवॉर्ड भी जीते थे।

लव ट्रायंगल

लव ट्रायंगल

खबरों का कहना है कि रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक परिपक्व लव स्टोरी होगी। जिसमें धर्मेंद्र, शबाना आज़मी और जया बच्चन भी रोमांस करते दिखाई दे सकते हैं।

करण जौहर की आने वाली फिल्में

करण जौहर की आने वाली फिल्में

बेशक इन पांच सालों में करण जौहर ने खुद कोई फिल्म डायरेक्ट न की हो लेकिन उनके प्रोडक्शन हाउस के तहत ढेरों फिल्में बनी हैं और जल्द ही रिलीज भी होने वाली हैं। वेब शो 'लस्ट स्टोरीज़' और 'घोस्ट स्टोरीज़' व 'सूर्यवंशी' और 'ब्रह्मास्त्र' को भी प्रोड्यूस कर रहे हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X