रॉकस्टार यो यो हनी सिंह का दिवाली कॉन्सर्ट- बैंकॉक में मचाया धमाल- देंखे PICS

संगीत सेंसेशन यो यो हनी सिंह को अपने खूबसूरत संगीत क्रिएशन के लिए दुनिया भर में सरहाया जाता है और हाल ही में गायक ने बैंकाक में एक दिवाली कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया है जहाँ हनी सिंह अपने देसी मूव्स की झलक साझा करते हुए भांगड़ा पर थिरकते हुए नज़र आये।

हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी झलक साझा की है और लिखते है," SOUND CHECK DIWALI CONCERT BANGKOK"..

Honey Singh

यो यो हनी सिंह ने बैंकाक में अपने अन्य गानों के साथ ब्लू आईज, अंगरेजी बीट, मखना जैसे सुपरहिट गानों पर भी परफॉर्म किया।

हाल ही में, हनी सिंह ने आईफा में 'बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन' के लिए अवार्ड जीता था, जो उन्हें फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' में संगीत निर्देशन के लिए दिया गया। इतना ही नहीं, रॉकस्टार को उनके क्लासिक हिट गीत 'गुड़ नालो इश्क मीठा' के रीक्रिएशन के लिए अपार सराहना मिली है, जिसे रिलीज के कुछ ही समय में लाखों बार देखा जा चुका था।

कुछ दिन पहले, यो यो हनी सिंह को उनके प्रशंसकों ने हांगकांग में घेर लिया था, जहाँ संगीतकार ने अपने हिट गीत चार बोटल वोडका पर लाइव परफॉर्म करते हुए एक बार फिर सभी को अपना दीवाना बना लिया था। विदेशी देश में भी इतने सारे प्रशंसकों को देखना, संगीत निर्देशक के लिए एक भावुक लम्हा था जिसका एक वीडियो यो यो हनी सिंह ने शेयर भी किया था।

यो यो हनी सिंह के लिए अपने सफल गीत मखना, उर्वशी और सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सोनू के टीटू की स्वीटी एल्बम के साथ साल 2018 सुपरहिट रहा है। इस वर्ष भी उन्होंने हमें खड्के ग्लासी और गुड़ नालो इश्क मीठा के साथ पार्टी एंथम दिए है, जिसके बाद अब हम उनके आगामी गानों के लिए उत्साहित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X