रॉकस्टार के बाद इम्तियाज सम्भालेंगे 2 स्टेट्स

आपको बता दें कि पहले साजिद चाहते थे कि इस फिल्म में शाहरूख खान काम करें लेकिन जब रणबीर को शाहरूख की जगह रिप्लेस किया गया तो साजिद ने डारेक्टर भी चेंज कर दिया, क्योंकि रणबीर और अली बहुत अच्छे दोस्त हैं और इनकी ट्यूनिंग भी काफी अच्छी है।
'2 स्टेट्स' चेतन भगत की रोमांटिक नॉवल है इसमें नॉर्थ इंडियन ब्वॉय और साउथ इंडियन गर्ल की लव स्टोरी है। खबर आई है कि फिल्म के एक्टर रणबीर ने ही साजिद का ब्रेन वॉश किया कि इस रोमांटिक नॉवल पर बेस्ड फिल्म के लिए इम्तियाज ही बेस्ट रहेंगे।
हलफिलहाल, रणबीर पहले अपनी फिल्म 'बर्फी' का काम पूरा करेंगे इसके बाद वह अयान मुखर्जी की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' में काम करेंगे। जब दोनों फिल्मों का काम पूरा हो जाए तब कहीं जाकर '2 स्टेट्स' का काम शुरू किया जाएगा।
2 स्टेट्स 2 states इम्तियाज अली रणबीर कपूर रॉकस्टार शाहरूख खान imtiaz ali ranbir kapoor rockstar shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications