रॉकस्टार रणबीर के भाव बढ़े अब फिल्मों के लिए लेंगे 15 करोड़

हाल फिलहाल कपूर खानदान के ये राजकुमार अनुराग बसु की फिल्म 'बर्फी' और उनके दोस्त अयान मुखर्जी की 'ये जवानी है दीवानी' में दीपिका पादुकोण के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन इसके लिए वह अपनी पुरानी ही किमत ले रहे हैं।
आपको बता दें कि इस टाइम बॉलीवुड के सलमान खान, आमिर खान, शाहरूख खान फिल्म की प्रॉफिट शेयरिंग के साथ साथ साइनिंग अमाउंट के तौर पर 27 करोड़ रुपए लेते हैं।
वैसे लोग रणबीर के बारे में यह कह रहे हैं कि वो नया खून है और अभी उन्हें कई बार अपने आपको प्रूफ करना है तभी बॉलीवुड में उनकी जगह बन सकती है। लेकिन लगता है रणबीर को लगने लगा है कि एक फिल्म के हिट हो जाने से उनकी सारी फिल्मे भी हिट हो जाएंगी। शायद यही वजह है कि उन्होंने भी अपने दाम बढ़ा दिए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











