रणवीर कपूर ने कहा हां मैं कर रहा हूं '2 स्टेट्स'

रणवीर कपूर ने कहां कि हां मुझे ये फिल्म उस वक्त ऑफर की गयी थी जब मैं अपनी फिल्म रॉकस्टार के प्रमोशन में बिजी था और उस समय मैं इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी नहीं पढ़ सका। लेकिन हां मैने चेतन भगत की नॉवेल जरूर पढ़ी है और काफी इजॉए भी किया है।
आपको बता दें कि साजिद ने इस फिल्म के लिए शाहरूख खान को लिया था लेकिन फिर रणबीर कपूर को यह रोल ऑफर कर दिया गया। इस बारे में रणबीर का कहना है कि मुझे इस फिल्म के बारे में बस इतना पता है कि मुझे यह रोल ऑफर किया गया है। मेरे तक आने से पहले यह फिल्म किस के पास गयी है इस बात से मेरा कोई वास्ता नहीं है।
हालफिलहाल रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी की फिल्म ये जवानी है दीवानी की शूटिंग करने में काफी व्यस्त है इस फिल्म का काम जब भी पूरा होगा तब रणबीर आगे की फिल्मों के बार में सोचेंगे। इस फिल्म में उ नकी एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी दीपिका रणबीर के साथ काम रही है।


Click it and Unblock the Notifications











