प्यार के साथ काफी गुस्सा भरा है रॉकस्टार में: इम्तियाज अली

इस फिल्म का किरदार जॉर्डन इम्तियाज की बाकी फिल्मों से पूरी तरह अलग था। चाहे फिर वो फिल्म सोचा ना था के वीरेन और अदिति हो, जब वी मेट के गीत और आदित्य, या फिर फिल्म लव आजकल के जय और मीरा। आप सभी किरदारों से अगर रॉकस्टार के किरदारों की तुलना करें तो आपको खुद ब खुद फर्क मालूम पड़ जाएगा।
इस फिल्म के निर्देशक का कहना है कि ऐसा नहीं है कि मैने इस फिल्म में गुस्सा दिखाया है लेकिन यह गुस्सा मेरे किरदार में खुद ब खुद आ गया क्योंकि उसने अपने आस पास के लोगों के कारण काफी कुछ झेला है जिसके कारण उसके अंदर आ गया।
रॉकस्टार एक स्मॉल टाउन ब्वॉय की स्टोरी है जो दिल्ली के हिंदू कॉलेज का छात्र है। एक छोटे से शहर से आने के बाद वह कई जगहों पर जाता है। यह सफर जनार्दन जाखड़ से लेकर रॉकस्टार जॉर्डन बनने तक का सफर है। रणबीर इस फिल्म से सचमुच बॉलीवुड के सुपर स्टार बन गये हैं।
इम्तियाज अली की माने तो उन्होंने इस फिल्म की कहानी रणबीर को ही ध्यान में रख कर लिखी थी। और उनके किरदार को देख कर आज वो काफी खुश है। उनका कहना है कि रणबीर अपने किरदार की गहाराई में डूब जाते हैं और यही वजह है कि उनका ये नया रूप लोगों को काफी पसंद आया।


Click it and Unblock the Notifications











