'रॉकस्टार' पर सेंसर बोर्ड की कैंची, दिया U/A सर्टिफिकेट

हम आपको बता दें कि फिल्म के कुछ डॉयलोग और सीन पर सेंसर बोर्ड ने कड़ा ऐतराज जताया था तब इस फिल्म के डारेक्टर इम्तियाज अली ने उन सींस को फिल्म से हटा लिया। तब इस फिल्म को बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया।
रॉकस्टार में 'बॉस्टर्ड' और कुछ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। अगर फिल्म में से इन्हें डिलीट न हीं किया जाता तो इसे A सर्टिफिकेट दे दिया जाता। इतना ही नहीं इस फिल्म में रणबीर के कुछ डॉलोग्स को म्यूट भी किया गया है।
इस फिल्म में तिब्बत की आजादी को लेकर भी कुछ सीन लिए गये थे इस पर सेंसर बोर्ड का कहना था कि यह मामला काफी सेंसेटीव है। इसे किसी भी हाल में फिल्म से हयाना ही होगा, दरअसल इस फिल्म के एक सीन में 'फ्री तिब्बत' लिखे एक फ्लेग को भी लिया गया है।
बोर्ड ने अपनी दो शर्ते फिल्म यूनिट के सामने रखीं पहली ये कि इस सीन को हटा दें या फिर उस फ्लेग को ब्लर कर दें। अब फिल्म में से वो सारे दृश्य हटा लिए गये हैं जिन पर सेंसर को ऐतराज था यानि दर्शकों के सामने रॉक्सटार कट छट कर ही आएगा।


Click it and Unblock the Notifications











