राधे के 'सीटी मार' से है रेडी के 'ढिंका चिका' का बड़ा कनेक्शन, सलमान खान के फैंस हो जाएंगे खुश!
सुपरस्टार सलमान खान फिल्म राधे का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर चुके हैं और इस ट्रेलर को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि कुछ लोग इसको क्रिटिसाइज कर रहे हैं जो कि सलमान खान की हर फिल्म में देखने को मिलता है। लेकिन इस समय फिल्म के साथ साथ इसके गाने सीटी मार को लेकर काफी चर्चा है जो कि आज यानि 26 अप्रैल को सुबह 11 बजे रिलीज होने वाला है।
इसको लेकर फैंस काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैँ। लेकिन रिलीज से पहले एक खबर सुर्खियों में हैं और वो ये है कि इस गाने सीटी मार से सलमान खान की रेड का कनेक्शन है।

जी हां फिल्म रेडी में ढिंका चिका गाने से सीटी मार का खास कनेक्शन है। अरे ज्यादा मत सोचिए.. दरअसल इन दोनों गानों का कंपोजर एक ही है। जी हां कंपोजर रॉकस्टार डीएसपी एक बार फिर से भाईजान के साथ काफी तगड़ा धमाका करने वाले हैं।

सीटी मार
सीटी मार को उन्ही कंपोज किया है और ढिंका चिका से उन्होने काफी बड़ा धमाका किया था। डीएसपी ने इस बारे में बात करते हुए कहा है कि..

क्या बोले डीएसपी?
सलमान खान के लिए काम करना हमेशा काफी शानदार रहता है। वो हमेशा मेरे काम की तारीफ करते हैं। इसके अलावा सलमान खान और प्रभुदेवा ने खुद उनसे काम करने के लिए कहा तो वो उनके लिए काफी बड़ी बात है।'

रिलीज की जाएगी
सलमान खान की ये फिल्म का समय से रिलीज नहीं हो पा रही थी लेकिन अब 13 मई को थिएटर्स और ओटीटी के साथ टीवी पर भी फिल्म रिलीज की जाएगी।

कुछ भी कर सकते हैं
सलमान खान सितारों में से एक हैं जिनके फैंस उनकी फिल्मों को लिए कुछ भी कर सकते हैं और बार बार ये देखने को मिलता है।

टाइगर 3
इस फिल्म के अलावा सलमान खान टाइगर 3, अंतिम और कभी ईद कभी दिवाली के लिए चर्चा में चल रहे हैं।

अपडेट नहीं आ रहा है
हालांकि इन फिल्मों को लेकर अभी किसी तरह का अपडेट नहीं आ रहा है क्योंकि कोरोना के कारण शूटिंग बंद हैं।


Click it and Unblock the Notifications