रॉकस्टार ने तीन दिन में 64 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा दिया

सिनेविजन लिमिटेड और इरोज इंटरनेशनल द्वारा निर्मित इस फिल्म को पूरी दुनिया के 2,500 से भी ज्यादा सिनेमाघरों में एक साथ उतारा गया था। ए आर रहमान का संगीत पहले ही लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो चुका है इसके अलावा इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने लोगों के दिलों में घर कर लिया है।
इस फिल्म ने भारत से 53 करोड़ और विदेशों से 11 करोड़ रूपये की कमाई की। इस फिल्म को लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत से बनाया गया है। सभी ने रणबीर के एक्टिंग की जमकर सराहना की है। सभी का कहना है कि यह फिल्म रणबीर की अब तक बेस्ट फिल्म है जिसमें उनकी एक्टिंग स्किल उभर कर आया है।
इनता ही नहीं बॉलीवुड के कई सेलीब्रिटीज़ ने इस फिल्म की जमकर तारीफें की है। शबाना आज़मी का कहना है कि यह फिल्म उनके दिल में उतर चुकी है। इसे देख कर ऐसा लगता है कि हिंदी सिनेमा को एक नया मुकाम मिल गया है।
रणबीर कपूर ने यह फिल्म अपने दादा शम्मी कपूर के नाम की है। इन्होंने इस फिल्म में गेस्ट रोल भी किया, इसके अलावा नरगिस फाखरी और मौफिद अजीज जैसे दो नए चेहरे भी बॉलीवुड में सामने आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications











