रॉकिंग स्टार यश की KGF चैप्टर 2 से रिलीज हुआ जबरदस्त सॉन्ग 'सुल्तान'

By Filmibeat Desk

14 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली भारत की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म KGF: चैप्टर 2 पहले से ही सुर्खियां बटोर रही है। ऐसे में मेकर्स ने प्रशंसकों को खुश और उत्साहित करने के लिए इस अपकमिंग रिलीज फिल्म से एक सिंगल जारी किया है। KGF: चैप्टर 2 का गाना सुल्तान आज रिलीज हो गया है और सुनने में काफी मजेदार है। यश के आकर्षण ने पहले से ही फिल्म और फिल्म के गाने में दर्शकों को लुभा लिया है।

फिल्म का यह फास्ट पेस्ड ट्रैक एनर्जी से भरपूर है। फिल्म का म्यूजिक आज 13 अप्रैल 2022 को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म के गाने को शब्बीर अहमद द्वारा लिखे गए हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि KGF: चैप्टर 2 में की प्लेलिस्ट काफी अच्छे तरीके से तैयार की गई है।

kgf 2, केजीएफ 2

14 अप्रैल, 2022 को कन्नड़, तेलुगु, हिंदी, तमिल और मलयालम में देशभर में रिलीज होने वाली KGF: चैप्टर-2 प्रशांत नील द्वारा लिखित और निर्देशित है, जो सबसे अधिक डिमांड में रहने वाले निर्देशकों में से एक है।

इसे होम्बले फिल्म्स के बैनर तले विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित किया गया है। उभरते हुए पैन इंडिया प्रोडक्शन हाउसों में से एक, होम्बले फिल्म्स अगले दो वर्षों में भारतीय सिनेमा में कुछ सबसे बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन करने के लिए तैयार है, जिसमें प्रभास अभिनीत बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सालार' भी शामिल है।

फिल्म को उत्तर-भारतीय बाजारों में रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट और एए फिल्म्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। एक्सेल ने दिल चाहता है, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।

Read more about: kgf 2 केजीएफ 2
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X